Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में पश्चिमी क्षेत्र का रीजनल स्तरीय कब /बुलबुल उत्सव व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मंडल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में प्रथम मंडल स्तरीय शांति भंडारी स्मृति कब /बुलबुल उत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार की सायं देवकुंड सागर स्थित स्काउट व गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र में संवित सोमगिरि महाराज के सान्निध्य एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल  डिडेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समाजसेवी युधिष्ठिर सिंह भाटी एवं बीकानेर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नरपत सिंह सेठिया विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद थे। सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने बताया कि 6 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, एनडब्ल्यू आर तथा राजस्थान के कब, बुलबुल व लीडर्स सहित कुल 300 संभागी भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने कहा कि स्काउट व गाइड के माध्यम से बच्चों को अनुशासन के साथ साथ आत्म विश्वास का प्रभावी विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के लिए उनके स्तर पर जो भी हो सकेगा वे करने के लिए तैयार हैं। अपने उद्बोधन में संवित सोमगिरि महाराज ने कहा कि अद्भुत वैश्विक उन्नयन के अभियान में शामिल होने वाले पुण्य के भागीदार हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रस्तुत सभी प्रस्तुतियों की बहुत अधिक प्रशंसा की।

इस मौके पर उत्सव का परिचय और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए रीजनल आग्रेनाइजर कमिश्नर पश्चिमी क्षेत्र महेन्द्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों विशाल गर्जना, बड़ी सलामी, टोटम पोल, बुलबुल ट्री, जंगल नृत्य, छक्के के गीत, तारा की कहानी, घोंसला सजाना, लोकनृत्य, लोकगीत, कलाख, लालफूल, अभिनय, कविता पाठ, विचित्र वेशभूषा, मॉडल बनाना, पेपर कटिंग, ड्राईंग एवं पेंटिंग, सामूहिक गीत तथा विभिन्न प्रकार के  साहसिक आयामों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल चीफ कमिश्नर डॉ विजयशंकर आचार्य ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल ने की।

कार्यक्रम का संचालन सी ओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) संतोष निर्माण मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल व सचिव प्रभुदयाल गहलोत, स्थानीय संघ, बीकानेर के सचिव बृजमोहन पुरोहित, रणजीत सिंह, शांति प्रसाद बिस्सा, रमेश कुमार मोदी, दुर्गा शंकर पुरोहित, श्याम सुंदर तंवर, विनोद चौधरी, अभय सिंह राजपुरोहित, धनवंतरि विश्नोई इत्यादि सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलकी भारत की विशिष्ट संस्कृति 

इस अवसर पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। शांति विद्या निकेतन स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति की झांकी, परी नृत्य व कालबेलिया नृत्यों की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, एनडब्ल्यू आर ने अपने अपने राज्यों की संस्कृति के अनुसार विभिन्न प्रस्तुतियां दी। रेंजर्स ने भी इस अवसर पर लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति पेश की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page