Share

बीकानेर बीकानेर नगर निगम चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा 38, कांग्रेस 30, बीएसपी 01, निर्दलीय 11 तक पुहंचे। नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए 41 का जादुई आकंडे तक पहुचना जरुरी है। खबर आ रही है की भारतीय जनता पार्टी जादुई आकंड़े तक पहुंच गई है। जीते हुए 3 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भाजपा को मिल गया है।

जिन तीन पार्षदों का भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिला है उनमें से दो पार्षद वार्ड नंबर 03 से राजेश कच्छावा तथा वार्ड 08 से जमनलाल बुधवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र सिंह टीटी, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, महामंत्री मोहन सुराणा व जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत के साथ खड़े नजर आए।

बताया जा रहा है कि वार्ड 21 से निर्दलीय निर्वाचित कविता सोलंकी का समर्थन भी भाजपा को मिल गया है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को महापौर पद के लिए चुनाव में बहुमत साबित करने की स्थिती में आ गई है। आपको को बता दे कि भाजपा में महापौर के लिए लक्ष्मी कंवर हाड़ला, सुशिला कवंर, सुमन छाजेड़, सुनिता व्यास, कमल कवंर तथा सुधा आचार्य के नाम चल रहे है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page