Share

हैलो बीकानेर,। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने तो केंद्र को सुझाव दे दिया है। वही गाय कई राजनितिक पार्टियों में बहस का मुद्दा बनती नजर आ रही है। गाय को हिन्दू धर्म में माँ का दर्जा दिया गया है। पुरे भारत में गौ रक्षक गाय को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हुवे है। वही एक बीमार गाय बीकानेर के नत्थूसर गेट के गोकुल सर्किल से मुरलीधर रोड स्थित रामदेव पार्क के पास पेड़ के निचे अपने भक्तो को पुकार रही है। मोहल्ले वासियों ने बताया की यह गाय पिछले 4-5 दिनों से बीमार है और चल भी नहीं सकती।

009

मोहल्ले वासियों ने मिलकर बीमार गाय को एक पेड़ के निचे बिठा दिया। मोहल्ले वासियों ने बताया की गाय की हालत ज्यादा ख़राब हो रही है अब वो पानी भी नहीं पी रही। आवारा कुत्ते गाय को नोचने की कोशिश करते रहते है। वही थोड़ी ही दूर नत्थूसर गेट से आगे मारुती व्यायामशाला के पास एक पशु चिकित्शाला है वहां पर पशु चिकित्सक नियुक्त है। ईलाज तो दूर की बात है पशु चिकित्सक ने गाय की खबर तक नहीं ली। वही शहर में कुछ दिन पूर्व बीकानेर के कुछ युवाओं ने धर्म नगर गेट पर गाय का पूजन भी किया। फोटो : राहुल व्यास

About The Author

Share

You cannot copy content of this page