Share

हैलो बीकानेर। आज शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से मासिक बैठक शनिवार को दोपहर 1 बजे आनंद निकेतन में आयोजित होगी।शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में शहर की जन समस्याओ,नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के द्वारा शहर के विकास से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था ,बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पी. बी.एम अस्पताल की बिगड़ती दशा पर भी चर्चा की जायेगी।समाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के द्वारा पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगो को राहत देने वाली योजनाओ की उपेक्षा पर चर्चा की जायेगी।साथ ही संगठन में सक्रीय कार्य करने वाली महिला नेत्रियों का सम्मान किया जायेगा।इस बैठक में महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष,पार्षद गण,पूर्व पार्षद,पार्षद प्रत्याशी,महिला कांग्रेस की कार्यकारणी सदस्यों एवं शहर जिला कांग्रेस के अग्रिम संगठन के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page