Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर )| 28 जनवरी 2018, आर्य समाज मंदिर जनकपुरी नयी दिल्ली में साप्ताहिक पत्रिका प्रेरणा दर्पण समूह एवं आदि शक्ति ब्रिगेड द्धारा  एक शाम देश और साहित्य के नाम  समारोह का आयोजन किया गया |

इस भव्य समारोह में बीकानेर की साहित्यकार डॉ० अतिराज सिंह सहित 15 कवियों के साँझा काव्य – संकलन परवाज़ का लोकार्पण किया गया | डॉ० अतिराज सिंह इस साँझा काव्य – संकलन की मुख्य सम्पादिका हैं तथा वे समारोह की मुख्य अतिथि भी थीं जिन्हें साहित्य सुमन एवं कई सम्मानों से सम्मानित किया गया | समारोह में प्रतिष्ठित साहित्य मंच संचालक श्रीमती कीर्ति काले , श्री अशोक कश्यप एवं श्री समोद सिंह चरौरा को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया|

About The Author

Share

You cannot copy content of this page