Share

हैलो बीकानेर न्यूज। बीकानेर के सूरदासाणी बगेची में आयोजित पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नवशक्ति बूथ सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुचे। इस सम्मेलन में बीकानेर पश्चिम के भाजपा विधायक गोपाल जोशी, जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, उप महापौर अशोक आचार्य, जिला महामंत्री दाऊ लाल हर्ष, पाबूदान सिंह राठौड, आरती आचार्य, मीना आसोपा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस नवशक्ति बूथ सम्मेलन मे बीकानेर पश्चिम के भाजपा विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि सुधांशु जी को टीवी पर देखा करते थे आज वो हमारे साथ है। टीवी पर बड़ी जोर की बहस करते हुवें सुधांशु जी को देखा है। जोशी ने कहा बूथ को मजबूत बनाये और हैट्रिक होनी चाहिए। इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर यहां गोपाल जी भी है नारायण जी भी है और सत्य का प्रकाश भी है तो फिर हैट्रिक में किसी विश्वास की कमी है क्या।

किसने शुरुआत की …’हैट्रिक‘ लिखने की ?

बीकानेर सोशल मीडिया पर आजकल आपने एक लाईन पढ़ी होगी ’हैट्रिक तय है….‘ अब इस लाईन का क्या मतलब है।हैलो बीकानेर ने सोशल मीडिया पर जब इसकी पड़ताल की सबसे ज्यादा इस लाईन का उपयोग करने वाला एक फेसबुक अकांउट मिला। यह अकांडट टनू काका आचार्य के नाम से था। इस अकांउट में बीजेपी समर्थन की सर्वाधिक पोस्ट की गई है और हैट्रिक शब्द का उपयोग भी सर्वाधिक किया गया है।

बीकानेर के कुछ फेसबुक अकाउंट पर यह लाईन बार-बार दिखाई दे रही है। हम आपको बता दे इस लाईन का सिधा सपंर्क आने वाले विधानसभा चुनावों से है। आम तौर पर हैट्रिक शब्द हमें क्रिकेट जगत में सुनाई और दिखाई देती है। लेकिन इसका आने वाले विधानसभा चुनावों से इसका क्या संबंध हो सकता है!

बीकानेर पश्चिम में पिछले 2 विधानसभा भाजपा ने जीते है। तो क्या इसका यह अर्थ निकाला जाये कि आने वाला अगला विधानसभा चुनाव अगर भाजपा जीत जाती है तो भाजपा की बीकानेर पश्चिम में हैट्रिक हो जायेगी। अब हम बात करते है इसके दुसरे अर्थ की, बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस लगातार 2 बार चुनाव हार चुकी है और अगर आने वाला विधानसभा चुनाव में बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस फिर हार जाये तो कांग्रेस की भी यहां हार की हैट्रिक हो जायेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page