Share

हैलो बीकानेर, चूरू मदनमोहन। तीन माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अब पूरी सक्रिय मोड में आ गई है। 11 अगस्त को राजधानी जयपुर में राहुल गांधी के रोड शो को मिले जन समर्थन से गदगद कांग्रेस अब भाजपा से दो दो हाथ करने को तैयार है। प्रदेश में भाजपा की ओर से निकाली जा रही राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस की ओर से संकल्प यात्रा शुरू की गई है।

24 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में संकल्प रैली के आयोजन के बाद आज चूरू में दूसरी बार संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा था। संकल्प रैली में चूरू, झुंझुनूं, सीकर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों को बुलाया गया था। चूरू के पुलिस लाइन मैदान में सुबह 11 बजे रैली की शुरुआत हो गई थी। कांग्रेस के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत पीसीसी चीफ सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, चारों सह प्रभारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी संकल्प रैली में शामिल हुवे। फोटो : जगदीश सोनी 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संबोधन

ट्रांसपरेन्सी की बात करने वाले लोगो के मुंह पर ताला क्यों, अनिल अम्बानी को फायदा पहुँचाया, जय शाह ने कौन कौनसा जादू कर 50 हजार के 80 करोड़ किए, जादूगर तो मैं ,मैंने सीखा है जादू ये इतना बड़ा जादू कैसे कर गया
हमें बताएं फार्मूला हम अपने कार्यकर्ताओं को बता दे ताकि ….गहलोत की इस टिप्पणी पर बजी खूब तालियां

बीकानेर न्यूज़ : भाजपा नेता के घर चोरी की वारदात

संकल्प रैली के दौरान वक्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश के बाद 24 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में संकल्प रैली हुई थी। इसके अलावा 28 अगस्त को चूरू, 5 सितंबर को बाड़मेर, 10 सितंबर को करौली, 12 सितंबर को नागौर में संकल्प रैली का आयोजन होगा। राफेल डील मामले को लेकर शहर कांग्रेस का प्रदर्शन राफेल डील मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। संसद से लेकर सड़कों तक कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली में उमड़ा जनसैलाब

यहां जिला मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली में भाग लेने आये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, सीपी जोशी, मोहन प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी आदि नेताओं का चूरू जिले की सीमा में प्रवेश करने पर रतननगर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया व कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जयपुर रोड़ पर 15 किलोमीटर के रास्ते में हजारों लोगों ने बहुत ही भावपूर्ण स्वागत किया। नेताओं की अगवानी सैंकड़ों दुपहिया वाहनों की रैली के द्वारा किया गया। मंच पर भी हाजी मकबूल मण्डेलिया व रफीक मण्डेलिया ने कांग्रेस नेताओं का माल्यार्पण, साफा पहनाकर स्वागत किया।

बीकानेर से पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राजकुमार किराडू, आन्नद सिंह, जियाउल, धनपत चायल, वल्लभ कोचर, सुनीता गौड़, नितिन वत्सस और रतननगर सीमा पर कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया की अगुवाई में अबरार खान, आदूराम न्यौल, विक्रम सिंह शेखावत, रामनिवास सारण गोरखाराम राहड़, किशनाराम बाबल, सोहनलाल मेघवाल, मो. हुसैन निर्वाण, रामेश्वर प्रजापति, अजीत मेघवाल, मांगीलाल पारीक, सन्तोष मासूम, सुशीला सुण्डा, अनीष खां एडवोकेट, मो. असलम खोखर, आरिफ खां रिसालदार, कालूराम महर्षि, भागीरथ मेघवाल, मकसूद खां, हरीराम पूनियां, रामेश्वर नायक, लीलाधर चुलेट सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी प्रकार कांग्रेस की संभाग स्तरीय रैली में स्थानीय नाथ सम्प्रदाय के संत रमेशनाथ जी महाराज ने राकेश औझा, मुकेश लाटा, मंजूला नायक सहित सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। संत रमेशनाथ जी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया व रफीक मण्डेलिया के विकास कार्यों को अनूकरणीय बताया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page