Breaking News : विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Breaking News : विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Share

घनश्याम तिवाड़ी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

अपनी ही पार्टी से लंबे समय से नाराज़ चल रहे भाजपा नेता व सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया। तिवाड़ी कई बार सार्वजनिक मंचों से पार्टी और प्रदेश नेतृत्व को लेकर टिप्पणियां कर चुके हैं।

तिवाड़ी ने इस्तीफा उस समय दिया जब केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उनकी नई बनाई पार्टी भारत वाहिनी पार्टी का बुधवार को विधिवत रूप से पंजीयन कर दिया। इसके अगले दिन ही उन्होंने भाजपा छोड़ दी और अपना इस्तीफा अमित शाह को भेज दिया।

विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

HELLO BIKANER ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಸೋಮವಾರ, ಜೂನ್ 25, 2018

भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष व संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घनश्याम तिवाड़ी की नई पार्टी भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में कांग्रेस और भाजपा को कितनी बड़ी चुनौती देगी?

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के आगामी चुनावों में भारत वाहिनी पार्टी सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। उल्लेखनीय है कि तिवाड़ी पिछले लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। वे अपनी नाराजगी कई बार सार्वजनिक मंचों और शीर्ष नेतृत्व तक भी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। जयपुर के सांगानेर से विधायक घनश्याम तिवाड़ी का शेखावटी की राजनीति में तगड़ा प्रभाव है। भाजपा में नेतृत्व से नाराज चल रहे अन्य विधायकों और पदाधिकारियों से भी तिवाड़ी के ताल्लुकात काफी प्रगाढ़ है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वे चुनावी समर में कूदे तो भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन सकते हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page