Share

आज जहां एक तरफ पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पूजा अर्चना करके गंगा स्नान किया। वहीं बिहार के बेगुसराय में इस दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई।

भगदड़ के बाद लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरु कर दिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे सहम गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्थायी अस्पताल में इलाज को लाया गया है।

सिमरिया थाना अध्यक्ष राजरत्न ने तीन के मरने की पुष्टि की है। मरने वालों में तीनो ही महिलाएं है। एक महिला नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की कंचन देवी बताई जा रही है। अन्य दो की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि पूरे बिहार में गंगा घाटों पर कार्तिक पुर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं। घटना के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भगदड़ में मारे गए लोगों को चार लाख रुपए राहत राशि देने का ऐलान किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page