Share

बीकानेर। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने रविार को रानीबाजार स्थित मरूधर होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पर जमकर निशाना साधा व कहा कि भाजपा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हजारों वादा कर सरकार अब मुकर गई। राज्य सरकार तीन साल में ही लोगों का विश्वास खो चुकी हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डूडी ने कहा कि भाजपा पहले काम कराए और बाद में जश्न मनाए। लेकिन भाजपा सरकार कोई काम भी नहीं करा रही है और जश्न मनाने में लाखों रुपए बर्बाद कर रही है। वसुन्धरा राजे के बीकानेर आगमन पर डूडी ने कहा कि आज बीकानेर के लोग सीएम राजे से सवाल कर रहे है कि राजे सरकार ने तीन साल में बीकानेर के लिए क्या किया। राजे सरकार ने बीकानेर की जनता से कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी।

फोटो राजेश छंगाणी
6-p-c-dodi-3
ऐसे में बीकानेरवासियों में रोष व्याप्त है। डूडी ने कहा कि इस भाजपा सरकार में आम आदमी की समस्या भाजपा विधायक नहीं सुनते और विधायक की मंत्री नहीं सुनते और मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं सुनती और मुख्यमंत्री की बात प्रधानमंत्री नहीं सुनते है। ये कोई बनिये की दुकान नहीं जो आए जैसा करते रहे, यह जनता नेता बनाना जानती है तो गिराना भी जानती है। डूडी ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि पिछले तीन साल में जो बजट प्रस्तुत किया है उसका प्रगति विवरण प्रदेश की जनता के सामने रखे। इन्होंने जो बजट घोषणाएं की है, वह धरातल पर आती ही नहीं है। इस साल करीब २०० बजट घोषणाएं कागजों में दफन है। प्रेस-कान्फ्रेंस में पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सीवंर, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, लोकसभा यूथ के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी मौजूद थे। डूडी ने कहा कि प्रदेश के मेगा प्रोजेक्टों की बात करें जो कांग्रेस शासन में शुरू हुए थे, उन्हें पूरा करना इनके बस की बात नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री बहानेबाजी करती है। रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण, बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम रेलवे लाइन, परवन सिंचाई परियोजना जैसे राज्य में कांग्रेस शासन में शुरू हुए सभी बड़े प्रोजेक्टों को वर्तमान सरकार ने रोक दिया है। इससे प्रदेश में आज कहीं भी निवेश और तरक्की का माहौल नहीं है। डूडी ने कहा कि परवन नदी सिंचाई परियोजना कांग्रेस शासन में शुरू हुई थी, इससे कोटा संभाग के तीन जिले का भाग्य बदल जाता। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डालकर बैठ गई। प्रेस-वार्ता के दौरान जयुपर में बीकानेर के व्यापारी से हुई लूट के मामले में बोलते हुए कहा कि इस सरकार में प्रशासन और शासन दोनो मिलकर जनता को लूटने में लगे हुए है। ऐसे में जनता आखिर किस पर भरोसा करे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page