Share

विशेष योग्यजन बच्चों के बीच मनाया जन्म दिन

हैलो बीकानेर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहना रियाज चिश्ती के जन्मदिन को शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में बुधवार को नारी निकेतन के सेवाश्रम के 50 बच्चों के बीच मनाया  इस अवसर पर बच्चों को फलों का वितरण किया।

सेवाश्रम में निवासित महिलाओं के बीच कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बीकानेर सरोज सरगरा ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि रेहना रियाज चिश्ती के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है। विधान सभा और लोक सभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया । श्रीमती गौड़ ने महिला प्रदेशाध्यक्ष चिश्ती के नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान की महिला कांग्रेस में ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने चिश्ती के सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मनभरी,ब्लाॅक अध्यक्ष मुमताज शेख और आशा स्वामी उपस्थित थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page