Share

हैलो बीकानेर। गुजरत और हिमाचल प्रदेश में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी जहां उत्साह के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई है और देशभर के कार्यकर्ताओं में जश्न का दौर चल रहा है तो वहीं जीत की घोषणा के बाद संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उपमहापौर अशोक आचार्य तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल सर्किल पर जीत का जश्न मनाया। भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि भाजपा की लहर पूर्ण तरह बरकरार है। डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि गुजरात की जनता ने जातिवाद को नकार कर भाजपा की सरकार चुनी। इससे जाहिर होता है कि लोग अब रिफॉर्म चाहते हैं। जनता ने विकास के रास्ते को चुना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की देश के सिर्फ छह राज्यों में सरकार थी लेकिन आज ये फैलकर 19 राज्यों तक पहुंच गई है। भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत ने बताया कि आने वाले समय में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में भी हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। पटाखे फोड़ कर तथा मिठाइयां खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। मनोनीत पार्षद रमेश भाटी व कुलदीप यादव ने भाजपा की जीत को मोदी के सुशासन की निशानी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से ही देशभर में भगवा छा गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page