Share

बीकानेर,। भारतीय जनता पार्टी सरकार के तीन वर्ष पुरे होने का आगाज आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बीकानेर से शुरू किया, इस अवसर पर बीकानेर यूआईटी के चेयरमैन महावीर रांका ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को चूनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नवनिर्मित रविन्द्र रंगमंच का उद्घाटन पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिधि कुमारी, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व् बीकानेर यूआईटी के चेयरमैन महावीर रांका के साथ किया।

कलाधर्मियों में खुशी की लहर….
वर्षो के इन्तजार के बाद आज प्रेदश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविन्द्र रंगमंच का उद्घाटन किया। इस सौगात का बीकानेर कलाधर्मियों ने प्रदेश की सरकार और नगर विकास न्यास के चैयरमेन महावीर रांका का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। वर्षो से बीकानेर के कलाधर्मियों को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त रंगमंच की आवश्यकता थी जिसकी भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जश्न के कार्यक्रम के दिन कलाधर्मियों को तोहफे के रूप में मिला है। बीकानेर रंगकर्मी रामसहाय हर्ष ने बताया कि अब बीकानेर में भी इस मंच पर भव्य प्रस्तुतियों का मंचन हो सकेगा साथ ही अन्तराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को बीकानेर की जनता को देखने का अवसर मिलेगा। कलाधर्मियों को अब यह विश्वास है कि रविन्द्र रंगमंच में शेष रहे कार्य को नगर विकास न्यास द्वारा जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बीकानेर कला जगत में खुशी की लहर छाई हुई है जिसमें विजय शर्मा, रोहित बोड़ा, जयदीप उपाध्याय, विकास शर्मा, दिनेश रंगा, सुनिल जोशी, सुनिल गज्जाणी, मन्जु राकावत, भगवती स्वामी, प्रिया पुरोहित, उदय व्यास, मुकेश शर्मा, येशुदास भादाणी, अजीत राज, मदन मारू, जय मयुर, विजय सिंह राठौड़ आदि कलाधर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

फोटो राजेश छंगाणी
9879
6-ravindar-rang-mancha-me-5
6-ravindar-rang-mancha-me-4
333

About The Author

Share

You cannot copy content of this page