corona virus

corona virus

Share

चूरू , मदनमोहन आचार्य। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट में चूरू जिले के 12 अन्य व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि बीदासर के 7 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जो सभी प्रवासी हैं। इनमें से चार व्यक्ति मुंबई से, दो दिल्ली से तथा एक चेन्नई से लौटा है। मुंबई से आए चारों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय बालक, एक 13 वर्षीय बालक तथा एक 40 वर्षीय महिला शामिल है। दिल्ली से लौटा दंपति पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी आने के साथ ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे।

बीकानेर में एक और पॉजिटिव मरीज आया सामने

बिना परीक्षा लिए ही अस्थाई रूप से 10 वीं व 12 वीं के स्टूडेंट्स को किया जाए क्रमोन्नत – खैरीवाल 

चूरू : सऊदी अरब में फंसे जिले के 7 युवकों की मदद के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र

जिला कलक्टर ने बताया कि गांव बांय (तारानगर) के चार व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। पूर्व में परिवार में पॉजिटिव केस आने के बाद सभी व्यक्ति होम क्वारंटाइन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रतनगढ़ की 40 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए परिवार से संबंधित ही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page