Share
हैलो बीकानेर,। नगर विकास न्यास के सचिव आर. के. जायसवाल के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में पदौन्नत होने पर शनिवार को न्यास कर्मचारी संघ द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नेमीचंद भादाणी, तुलसीराम मूंड, तहसीलदार बजरंग सिंह, सहायक अभिंयंता उमंग राजवंशी, कनिष्ठ अभियंता अशोक चैहान, कल्पना सूत्रधार, यूआईटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह, दुर्गाशंकर आचार्य, नथमल व्यास, शिव प्रकाश जोशी, राजेन्द्र व्यास, मोहन पुरी, ओमप्रकाश स्वामी, मुश्ताक अहमद, श्रीरतन व्यास, जयप्रकाश चूरा, गायत्री देवी स्वामी सहित विभिन्न कार्मिकों ने जायसवाल का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल गत दिनों बतौर आइएएस पदौन्नत हुए हैं। वे पूर्व में नगर विकास न्यास के सचिव रह चुके हैं। जायसवाल बीकानेर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त आयुक्त सीएडी, उपायुक्त नगर निगम के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। गत वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी उन्होंने प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वे नगर निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत है। स्वागत समारोह के दौरान जायसवाल ने बतौर सचिव पहले कार्यकाल के अनुभवों के बारे में बताया तथा न्यास के कार्मिकों को आमजन के कल्याण से संबंधित कार्य प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। इस दौरान न्यास कर्मचारी संघ ने न्यास ट्रस्ट की गत दिनों आयोजित बैठक में कर्मचारी हितों से संबंधित निर्णय लिए जाने पर भी उनका आभार जताया। फोटो राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page