Share

देशनोक व श्रीडूंगरगढ़ में उपचुनावों में कांग्रेस ने मारी बाजी:-महेन्द्र गहलोत

हैलो बीकानेर।  19आज बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा देशनोकनगरपालिका वार्ड़ आठ(8) व श्रीडूंगरगढ़ में पंचायत समिति सदस्य वार्ड (4) में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी कीशानदार जीत परप्रातः11ः45 बजेदेहात कांग्रेस कार्यालय में देहातअध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नेआपस में मिठाईयां खिलाकर तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। देहातअध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि राज्यप्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी, विधार्थी, व्यापारी, महिला, दलित सहित हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियांे से बेहद परेशान है।

अब आमजनव हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों की ओरआकर्षित है। इसी का नतीजा है कि हमने राज्य में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी कीशानदार जीत हासिल की है। जिले के निर्वाचन प्रभारी मार्शल प्रहलादसिंह व देशनोक समन्वयकअम्बाराम इणखियाव श्रीडूंगरगढ समन्वयक हरिराम बाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक के वार्ड ( 08) कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशनलाल सियोताव श्रीडूंगरगढ सुगनीदेवी ज्याणी की शानदार जीत हुई है।

इस अवसर प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, देहात उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, हनुमान चौधरी, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, देहात सेवादल अध्यक्ष प्रेमलता राठौड, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकरमसम्मा,देहात खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेजाराम धतरवाल,, कार्यालय प्रभारी श्रीराम पवांर, अध्यक्ष आजम अली, रामनारायण ज्याणी, मेंजर श्यामवीरसिंह राधव, शबनम, अनिल गहलोत, अविनाश राठौड, शाहिद गोरी, शिवराज गोदारा, ईश्वरराम दावां, सहीराम सीगड, सीद्धराम, कालूराम शर्मा, श्योपालसिंह, भंवर कूकणा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राजभटनागर, ब्लॉेंक कोर्डिनेटर श्याम बीठनोक आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page