Share
रसोई गैस के मूल्य में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी-सुनीता गौड़
हैलो बीकानेर । बढ़ती मंहगाई और आए दिन घरेलू गैस सिलेण्डर की मूल्य वृद्धि के विरोध मंे शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को कोटगेज पर महिलाओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ गैस सिलेण्डर के साथ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर श्रीमती गौड़ ने कहा कि गरीब के साथ इस सरकार ने अन्याय किया है। यह कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेंगे। रसोई गैस पर अगर सब्सिडी खत्म की जाती है,तो इसके विरूद्ध महिलाएं सड़क पर आकर,विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले ही मंहगाई ने आमजन की कमर तोड़ रखी है,इसपर मोदी सरकार का यह कहना कि गैस पर सब्सिडी समाप्त की  जायेगी,यह जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
महिला कांग्रेस की नेत्री सरस्वती लेघा ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिनों की बात करने वाली सरकार अब कहां है। उन्होंने कहा कि बेराजगारी और सीमा पर आंतकवाद बढ़ा है। देश में गाय की सुरक्षा के नाम पर असमाजिक तत्व हिंसा फैला रहे है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस में मूल्य वृद्धि से मघ्यम वर्ग पर मार पड़ेगी। महिला कांगेस की विमला, मनभरी,सरला गोयल,संतोष गहलोत,ब्लाॅक अध्यक्ष आशा स्वामी,सपना खत्री,नाथी गहलोत, रूक्मण गहलोत,संजू,मुमताज बानो सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।  फोटो राजेश छंगानी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page