Share

भैस के आगे बजाई बीन बजाकर देहात कांग्रेस ने राजे सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन…
बीकानेर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर पैदल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को विफल बताया। देहात जिला कांग्रेस की और से देहात कार्यालय से आज जिला कलेक्टेट तक पैदल मार्च निकल गया। वहीं देहात कांग्रेस की और से जिला कलेक्ट्रेट पर सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदशनी का आयोजन भी किया गया है।


प्रभारी भरतराम मेघवाल ने प्रदर्शनी का कला फिता काटकर उद्धघाटन किया। वही देहात अध्यक्ष ने भैस के आगे बीन बजाकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजे सरकार होश में आओ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन में कोलायत विधायक भवर सिंह भाटी,जिला प्रमुख सुशील सीवर,पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित कई कार्यकर्ता सामिल रहे। पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला,प्रभारी रिहाना नियाज के साथ शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व मेयर भवानी शकर शर्मा,गोपाल गहलोत सहित कई नेताओं ने जिला कलेक्टेट पर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। फोटो राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page