Share

बीकानेर। हिंदी व राजस्थानी रचनाकार ऋतु शर्मा को जयपुर में तीज महोत्सव के दौरान ‘नारी शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। रविवार को शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी देवशंकर व्यास थे।

न्यू सांगानेर रोड स्थित विवान वेन्यू में आयोजित इस समारोह में विनीता शर्मा, वंदना शर्मा, श्यामा शर्मा, लेखा व्यास, कल्पना भोजक, ओ.पी.शर्मा, मुरली भोजक, हंसा व्यास, योगेंद्र शर्मा, सुनील  व्यास, सुभाष शर्मा ने ऋतु शर्मा को ‘नारी शक्ति सम्मान’ अलंकरण प्रदान किया।
प्रारम्भ में लेखा व्यास ने ऋतु शर्मा का परिचय देते हुए कहा कि चार साहित्यिक कृतियां लिख चुकी ऋतु शर्मा ने बीकानेर में गणगौर महोत्सव के आयोजन व किशोरी मंडल के गठन जैसा महती कार्य किया है।
इस अवसर पर ऋतु शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तब ही संभव है, जब हर शहर में किशोरी मंडल का गठन हो।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page