Share

दिनांकः 22 जनवरी 2017
संदर्भ-21 जनवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372

1. अफ्रीका के छोटे से देश गांबिया के याह्या जामेह को अंततः राष्ट््रपति का पद छोड़ना पड़ा। जामेह 22 वर्षों से इस पद पर थे। 1994 में फौजी विद्रोह के साथ सत्ता संभाली। लगातार चार बार राष्ट््रपति का चुनाव जीते। गत 1 दिसम्बर को हुए चुनावों में रियल एस्टेट कारोबारी अडामा बैरो ने जामेह को हरा दिया। जामेह ने हार मानने से इंकार किया और 90 दिन के लिए इमरजेंसी लगा दी। नब्बे दिन की अवधि समाप्त होने पर 5 अफ्रीकी देशों की सेनाओं के दवाब ने पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद बैरो ने शपथ ग्रहण की।

2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर सहित राष्ट््रीय सुरक्षा सलाहकार ने देहरादून स्थित मिलिट््री एकेडमी में आयोजित सेना कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लिया।

3. तमिलनाडू के राज्यपाल सीएच विद्यासागर ने जल्लीकट्टू अध्यादेश को मंजूरी दे दी। अध्यादेश छह माह तक जारी रहेगा। इसके बाद विधानसभा के आगामी सत्र में इसे लेकर कानून बनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाया था।

4. बिहार में 3 करोड़ से अधिक लोगों ने 11 हजार 400 किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर दुनिया को शराबबंदी और नशाबंदी का संदेश दिया। राज्य का हर चैथा व्यक्ति इसमें शामिल हुआ। इसे लिम्का बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में शामिल कर लिया गया। तस्वीर के लिए देश-विदेश के पांच उपग्रह, 4 हैलिकाॅप्टर और 40 ड््राॅन कैमरों का उपयोग लिया गया। रिकाॅर्ड के लिए इसरो की टीम भी मौजूद थी। सभी लोग 45 मिनट तक एक-दूसरे का हाथ पकड़े खड़े रहे।

5. सांसद और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर हिमाचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद गंवाने के बाद ठाकुर को सर्वसम्मति से चार वर्षों के लिए एचपीओए की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

6. राजकोट के खोडलाधाम मंदिर में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने राष्ट््रगान गाकर गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड कायम किया। पूर्व में बांगलादेश के नाम यह रिकाॅर्ड था। बांगलादेश के 2.54 लाख लोगांे ने 2014 में राष्ट््रगान गाकर यह रिकाॅर्ड हासिल किया था।

7. पूर्व मिस यूनिवर्स तथा बाॅलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन 30 जनवरी को होने वाली 65वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के पैनल में शामिल की गईं। सुष्मिता 1994 में मनीला में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स बनी थीं। वे 23 साल बाद प्रतियोगिता की निर्णायक बनेंगी।
8. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन युवा साहित्यकार एवं कवि यतीन्द्र मिश्र को द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड से सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर ओर से प्रदत्त इस पुरस्कार के लिए मिश्र को एक लाख रूपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। मिश्र को यह पुरस्कार लता मंगेशकर पर लिखी पुस्तक ‘लता सुर गाथा’ के लिए मिला।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page