Share

दिनांकः 1 फरवरी 2017
संदर्भ- 31 जनवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372

1- पूर्व विदेश राज्यमंत्री और सांसद ई अहमद का निधन हुआ। 78 वर्ष के ई अहमद केरल के मल्लापुरम सीट से लोकसभा सदस्य थे। 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ई अहमद पेशे से वकील थे। वे 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए। 2004 से 2009 तक विदेश राज्यमंत्री रहे अहमद इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष भी थे।
2- बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनीं। शहरी विकास मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में उन्हें चुना। अनुष्का गांवों और कस्बों में खुले में शौच रोकने और महिलाओं से जुड़े पहलूओं पर जागरूकता के प्रयास करेंगे। अमिताभ बच्चन पूर्व में ही इस अभियान से जुड़े हुए हैं।
3- जमात-उद्-दावा के प्रमुख और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाजिफ सईद को पाकिस्तान ने छह माह के लिए नजरबंद किया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने माना कि जमात-उद्-दावा देश की शांति एवं सुरक्षा में खतरा उत्पन्न कर रही है। हाफिज मुंबई में 2008 में हुए हमलों के मास्टर माइंड हैं।
4- तमिलनाडू के ओपनर बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। मुकुंद की पांच साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना अंतिम मैच इंग्लैण्ड के खिलाफ नाटिंघम में अगस्त 2011 में खेला था। वे अब तक पांच मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 211 रन बनाए हैं। 62 रन सर्वाधिक स्कोर है। मुकुंद ने पिछले रणजी सत्र में 65.30 की ओर से 849 रन बनाए।
5- वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर आंद्रे रसेल पर जमैका एंटी डोपिंग कमिशन ने एक साल का बैन लगाया। एक साल में तीन बार डोपिंग से जुड़े व्हेयर अबाउट नियम का उल्लंघन करने के बाद रसेल पर यह प्रतिबंध लगाया गया।
6- केन्द्रीय युवा व खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020, 2024 और 2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए एक्शन प्लान बनाने के लिए टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी। समिति का कार्यकाल तीन माह होगा तथा समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
Chat Conversation End

About The Author

Share

You cannot copy content of this page