Share

दिनांकः 4 फरवरी 2017
संदर्भ- 3 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
1. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल परीक्षणों को लेकर ईरान के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधों की घोषणा की। ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाल के परीक्षण पुष्टि के बाद अमेरिका ने ईरान की दो दर्जन से अधिक इकाईयों पर प्रतिबंध लगाया। अमेरिका ने इसे आतंकवाद को सहयोग देने वाला कदम माना। उल्लेखनीय है कि ईरान ने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह परीक्षण तेहरान से लगभग 225 किलोमीटर दूर पूर्व सेमनान क्षेत्रा में किया गया। इस मिसाल की मारक क्षमता 600 मील है।
2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिजनेस एडवायजरी कांउसिल के सदस्य ट्रेविस क्लानिक ने इस्तीफा दिया। क्लानिक ने अप्रवासयों के अमेरिका आने पर लागू नियमों के विरोध में इस्तीफा दिया। ट्रेविस टैक्सी चलाने वाली कंपनी उबर के सीइओ भी हैं। उल्लेखनीय है कि अमरिका ने गत दिनों सात देशों के अप्रवासियों के अमेरिका में आने के लिए वीजा पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगाया था।
3. श्रीलंका सरकार ने पारदर्शिता एवं सुशासन बहाली के उद्देश्य से सूचना का अधिकार कानून लागू किया गया। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल श्रीलंका चैप्टर द्वारा यह जानकारी दी गई कि सूचनाओं का खुलासा तभी किया जाएगा, जब यह आमलोगों के हित से जुड़ी होगी। सरकारी प्राधिकरणों को अधिकतम 28 दिनो में जवाब देना होगा। वर्ष 2015 के राष्ट्रपति चुनावों से पूर्व इस संबंध में घोषणा की गई थी। भारत में आरटीआई 15 जून 2015 को लागू किया गया था।
4. सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआइ) के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह का निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। सिंह 31 जुलाई 1996 को सीबीआइ के निदेशक बने तथा 11 माह इस पद पर रहे। उन्होंने बोफोर्स तो सौदा, चंद्रा स्वामी, सेंट किट्स घोटाला और रक्षा सौदों की जांच की। 1996 में चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव दोषी पााए गए तथा उनकी गिरफ्तारी हुई। सिंह कर्नाटक काडर के 1961 बैच के आइपीएस थे। वे 20 वर्ष की आयु में इस सेवा में चयनित हुए। सिंह ने मेक ए वे वेयर देयर इज नाॅन, 50 डेज टू टाॅप, इनसाइड सीबीआइ सहित 25 से अधि पुस्तकें लिखी थीं।
5. नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएससी) ने विक्रम लिमये को नया एमडी व सीइओ चुना। लिमये चित्रा रामचंद्रन का स्थान लेंगे, जिन्होंने गत वर्ष 2 दिसम्बर को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 5 दिसम्बर को नए एमडी एवं सीइओ के चयन के लिए अशोक चावला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनी। लिमये आइडीएफएसी के एमडी हैं। उन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ की प्रशासनिक कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। इस नियुक्ति के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी लेनी होती है। लिमये ने 1987 में कॅरियर की शुरूआत आॅर्थर एंडरसन कंपनी के साथ की। काॅमर्स गेज्यूएट लिमये ने फाइनेंस और मल्टीनेशनल मैनेंजमेंट में यूनिवर्सिटी आॅफ पेनेसिलवेनिया के वाॅर्टन स्कूल से एमबीए किया।
6. पूर्व आइआरएस प्रवीण महाजन को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) की अध्यक्ष चुना गया है। संघ की आमसभा की बैठक में उनहें सर्वसम्मति से चुना गया। वे 2020 तक इस पद पर रहेंगी। वे एआइटीए के अध्यक्ष पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी तथा पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना का स्थान लेंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page