Share

दिनांकः 7 फरवरी 2017
संदर्भ- 6 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
1- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश शासक के रूप मं 65 वर्ष पूरे किए। उन्होंने 6 फरवरी 1952 को यह कुर्सी पिता राजा जाॅर्ज षष्ठम के निधन के बाद संभाली थी। इससे पहले महारानी विक्टोरिया 63 साल 7 माह तक ब्रिटिश शासक रहीं। एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था।
2- भारतीय मूल के ब्रितानी शिल्पकार अनीस कपूर को इजराइल का प्रतिष्ठित जेनिसिस पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके तहत उन्हें 6.72 करोड़ रूपये मिले। मुंबई में जन्मे अनीस की मां इराकी यहूदी और पिता भारतीय हैं। अनीस का जन्म 1954 में मुंबई में हुआ तथा 1972 में वे ब्रिटेन चले गए। उन्हें 11 सितम्बर 2001 में वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले में मारे गए ब्रितानी लोगों की याद में स्मारक बनाने का कार्य सौंपा गया था। उल्लेखनीय है कि जेनेसिस पुरस्कार वर्ष 2012 में प्रारम्भ हुए। टाइम मेगजीन ने इसे ‘ज्यूइश नोबल’ की संज्ञा दी।
3- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर एवं आजाद हिंद फोज के कर्नल निजामुद्दीन का आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर गांव में निधन हुआ। वे 117 वर्ष के थे। उनकी पत्नी अजबुनिशा की उम्र 107 वर्ष है। वे 1943-45 तक बर्मा में नेताजी के साथ रहे। उन्हें 1944 में नेताजी को बचाते हुए गोली लगने का दावा भी किया जाता है।
4- देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक टाटा संस के निदेशक मंडल से समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस पलोनजी मिस्त्री को हटाया। उन्हें अक्टूबर 2016 में अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था। टांटा संस के शेयरधारकों की विशेष आमसभा के दौरान पर्याप्त बहुमत के आधार पर साइरस मिस्त्री को हटाया गया।
5- सुप्रीम कोर्ट ने सभी मोबाइल नंबरों को ‘आधार’ से लिंक करने के आदेश दिए। एनजीओ लोकतांत्रिक फाउंडेशन ने याचिका दायर करते हुए मोबाइल सिम देते समय सही वेरिफिकेशन की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्ष में यह कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं।
6- असम विधानसभा में विपक्षी पार्टी आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक अमीनुल इस्लाम को विधान सभा की कार्रवाई को फेसबुक पर लाइव करने के कारण विधानसभा अध्यक्ष हितेन्द्र नाथ गोस्वामी द्वारा तीन दिन से लिए विधानसभा से निलंबित किया गया।
7- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के मीडिया मैनेजर निशांत जीत अरोड़ा ने इस्तीफा दिया। बीसीसीआइ के संचालकों द्वारा पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और पूर्व सचिव अजय शिर्के के दिल्ली स्थ्तिा कार्यालय को बंद करने के बाद अरोड़ा ने इस्तीफा दिया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ के संचालन के लिए चार सदस्यीय समिति को अधिकृत किया। इसमें पूर्व सीएजी विनोद राय, आईडीएफसी के महानिदेशक विक्रम लिमये, पूर्व महिला क्रिकेटर डायना इडुलजी और इतिहासकार रामचंद्र गुहा सम्मिलित हैं।
8- निवेशकों के 14 हजार 799 करोड़ रूपये बकाया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की पुणे स्थित एंबी वैली को जब्त करने के आदेश दिए। आदेशानुसार 39 हजार करोड़ की यह संपति अब सुप्रीम कोर्ट के पास अटैच रहेगी। उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की दो कंपनियां रियल एस्टेट कारोबार में हैं, जिन्हे निवेशकों की राशि लौटानी है। ये कंपनियां सहारा इंडिया रियल एस्टेट काॅरपोरशन लिमिटेड एवं सहाराहाउसिंग इंवेस्टमेंट काॅरपोरशेन लिमिटेड हैं।
9- आॅम्र्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट (अफस्पा) के खिलाफ 16 साल तक भूख हड़ताल करने के बाद राजनीति में आने वाली सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के उम्मीद्वार ओकराम इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि भूख हड़ताल समाप्त करने बाद राजनीति में आते हुए शर्मिला ने पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस (पीआरजेए) बनाई थी।
10- आइसीसी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक समान अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) लागू करने के निर्णय को हरी झंडी दी। यह निर्णय अक्टूबर 2017 से प्रभावी होगा। यह निर्णय आइसीसी अधिकारियों की दुबई में आयोजित दो दिवसीय बैठक के दौरान लिया गया। उल्लेखनीय है कि 2009 में न्यूजीलैण्ड बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच और वर्ष 2011 में आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैण्ड एकदिवसीय मुकाबले में पहली बार डीआरएस का उपयोग किया गया।
11- इंग्लैण्ड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कप्तानी से इस्तीफा दिया। भारत के खिलाफ हालिया श्रृंख्ला 0-4 से हारने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उन्हें वर्ष 2012 में विज्डन क्रिकेट आॅफ इयर का खिताब प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 में आइसीसी विश्व टेस्ट कप्तान बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने इंग्लैण्ड के लिए रिकाॅर्ड 59 टेस्ट मैचों की कप्तानी की थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page