Share

दिनांकः 10 फरवरी 2017
संदर्भ- 9 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- कन्नाड़ा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हाॅस्पिटल में जनरल फिजीशियन शावना पांड्या अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतवंशी महिला होंगी। सिटीजन एस्ट्रोनोट प्रोग्राम (सीएसए) के तहत अंतरिक्ष जाने के लिए 3 हजार 200 में से 2 लोगों का चयन हुआ है, जिनमें पांड्या भी एक है। वे 2018 में नासा की ओर से 2018 में अंतरिक्ष जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी। 32 वर्षीया शावना को सीएसए में सर्वाधिक अंक मिले। उनसे पहले कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। मंुबई मूल की शावना ओपरा सिंगर, लेखक एवं ताइक्वांडो चैम्पियन हैं।

2- सोमालिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहम्मद अब्दुल्लाही फरमाजो देश के नए राष्ट्रपति चुने गए। वे 2009-10 में सोमालिया के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हसन शेख महमूद को हराया। कुल 328 में से फरमाजो को 184, महमूद को 97 वोट मिले। एक पूर्व राष्ट्रपति शरीफ शेख अहमद को 45 वोट प्राप्त हुए। फरमाजो ने बफैलो में न्यूयाॅर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। उनके पार सोमालिया के साथ अमेरिका की नागरिकता भी है। सोमालिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है तथा उन सात देशों में से एक है, जिनके नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बैन लगाया था।

3- इंग्लैण्ड की संसद के निचले सदन हाउस आॅफ कांमस द्वारा ब्रेक्सिट के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया। ब्रेक्सिट द्वारा इंग्लैण्ड से स्वयं को यूरोपियन यूनियन ने पृथक कर दिया था। हाउस आॅफ कांमस में इस ऐतिहासिक निर्णय के पक्ष में 494 तथा खिलाफ 122 मत पड़े। अब इसे ऊपरी सदन हाउस आॅफ लाडर््स में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मार्च 2017 तक इस प्रस्ताव को कानून बनाने की समयसीमा तय की है।

4- केन्द्र सरकार ने राशन की दुकानों से सब्सिडी वाले अनाज की पूर्ति के लिए आधार अनिवार्य किया। जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें इसके नामांकन के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून गत वर्ष नवंबर में लागू किया। इसके अनुसार देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को सस्ती दर पर 5 किलो अनाज प्रति माह उपलब्ध करवाने के लिए 1.4 लाख करोड़ रूपये सब्सिडी के रूप में दिए जाते हैं। यह सब्सिडी सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले वभिाग द्वारा आधार कानून के तहत यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश असम, मेघालय एवं जम्मू कश्मीर के अलावा पूर देश में लागू होंगे।

5- उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन को आग्रह पत्र सौंपा गया। विदेश मंत्रालय को यह पत्र सीबीआइ से प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि सीबीआइ की एक अदालत ने गत माह माल्या के खिलाफ 720 करोड़ रूपये कर्ज अदायगी मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया। उनकी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का नौ हजार करोड़ से ज्यादा ऋण बकाया है। माल्या ने 2 मार्च 2016 को भारत छोड़ा था।

6- सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क क्षेत्र के उपहार सिनेमा त्रासदी मामले में टाॅकीज मालिक गोपाल अंसल को एक साल की सजा सुनाई। उपहार सिनेमा में 13 जून 1997 को बाॅर्डर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी में 59 लोगों की मौत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने पीड़ितों एवं सीबीआइ की पुनर्विचार याचिका के तहत 2-1 से आदेश पारित किया। 18 साल पुराने मामले में सुनवाई 14 दिसम्बर 2016 को पूरी हो चुकी थी तथा आदेश सुरक्षित थे।

7- तीसरे बास्केट बाॅल विद आउट बाॅर्डर (बीडब्ल्यबी) वैश्विक शिविर के लिए पहली बार दो भारतीय बच्चों का चयन हुआ है। इसके लिए पूरी दुनिया से 67 लड़के-लड़कियां चयनित हुई हैं। इनमें भारत के अक्षय वर्मा एवं प्रियंका प्रभाकर भी चुनी गई हैं। शिविर 17 से 19 फरवरी तक न्यू ओरलियांस में होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page