Share

दिनांकः 14 फरवरी 2017
संदर्भ- 13फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- पाकिस्तान ने तहमीना जंजुआ को नई विदेश सचिव नियुक्त किया। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। जंजुआ, एजाज चैधरी का स्थान लेंगी जिन्हें गत दिनों अमेरिका में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त कर दिया गया था। वे इससे पहले जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तान की स्थाई राजदूत थीं। उन्हें लगभग 32 साल का अनुभव हैं। वे पााकिस्तानी विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता तथा 2011 से 2015 तक इटली में पाकिस्तान की राजदूत रह चुकी हैं। जंजुआ ने इस्लामाबाद और कोलंबिया विश्वविद्यालयों से मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वे पाकिस्तान के 29वें विदेश सचिव के रूप में कार्य करेंगी।
2- भारतीय तबला वादक संदीप दास को अमेरिका के लांस एंज्लिस में आयोजित 59वें ग्रेमी पुरस्कार में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक श्रेणी में पुरस्कार मिला। दास को चीनी-अमेरिकी ग्रुप ‘सिल्क रोड एसेंबल’ के म्यूजिक एल्बम ‘सिंग मी होम’ के लिए इस श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे इस पुरस्कार के लिए तीसरी बार नाॅमिनेट हुए थे। 1971 में बिहार में जन्मे संदीप दास ने बनारस घराने के किशन महाराज से तबला वादन की कला सीखी। वे तीन बार नेशनल ड्रंपिंग चैम्पियन रहे तथा वर्ष 2000 में ‘यो यो मा’ के ग्रुप से जुड़े। 2009 में हाॅर्मनी एंड यूनिवर्सेलिटी थू्र म्यूजिक (हम) नाम की संस्था बनाई, जिसके माध्यम से 6 दृष्टिबाधित भारतीय बच्चों को म्यूजिक की शिक्षा दे रहे हैं। ब्रिटिश सिंगर अडेल ने बियांस को हराकर बेस्ट एलबम एवं सांग का अवार्ड जीता। अडेल की ‘25’ को बेस्ट एल्बम आॅफ द इयर एवं ‘हेलो’ को सांग आॅफ द इयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। अनुष्का शंकर छठी बार नामांकित होने के बावजूद ग्रेमी अवार्ड नहीं जीत सकी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की नेशनल एकेडमी आॅफ रिकाॅर्डिंग आर्ट्स एवं साइंसेज द्वारा संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों को दिया जाता है। वर्ष 2009 में मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन को यह पुरस्कार मिला था।
3- लंदन में आयोजित 70वें ब्रिटिश फिल्म एकडेमी अवार्ड (बाफ्टा) में भारतवंशी अभिनेता देव पटेल को उनकी फिल्म ‘लाॅयन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। डेमियन चेलेज की संगीतमय फिल्म ‘ला ला लैंड’ ने पांच श्रेणियों में पुरस्कार जीते। ला ला लैंड ने बैस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर सहित विभिन्न पुरस्कार जीते। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार केसी एफलेक को उनकी फिल्म मेंचेस्टर बाय द सी के लिए तथा बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार एमा स्टाॅन को ला ला लैंड के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार वायोसा डेविस ने फेन्सिस के लिए जीता।
4- संदीप जाजोदिया उद्योग संगठन एसोसिएट चैम्बर्स आॅफ इंडस्ट्री आॅफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष बने। वे इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड के सीएमडी हैं। बालाकृष्णन गोयनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। एसोचैम भारत के वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था है। इसकी स्थापना 1920 में हुई। भारत की एक लाख से अधिक कंपनियां इसकी सदस्य हैं। जाजोदिया, सुनील कनोड़िया का स्थान लेंगे।
5- सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण फैसले में एमबीबीएस में दाखिला पाने वाले 634 विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया। इसके अनुसार वर्ष 2008 से 2012 के बीच मध्यप्रदेश के विभिन्न काॅलेजों में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को डिग्री नहीं मिलेगी। मध्यप्रदेश में इस घोटाले का खुलासा 2013 में हुआ था।
6- भारत ने एकमात्र टेस्ट क्रिकेट की श्रृंखला में बांग्लादेश को 208 रन से हराया। 85 साल के टेस्ट इतिहास में भारत ने लगातार छह टेस्ट श्रृंखलाएं जीतीं। भारत ने श्रीलंका को 2-1, दक्षिण अफ्रीका को 3-0, वेस्टइंडीज को 2-0, न्यूजीलैण्ड को 3-0, इंग्लैण्ड को 4-0 तथा बांग्लादेश को 1-0 से हराया। कोहली की कप्तानी में यह 15वीं जीत थी। इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 27 और सौरव गांगुली की कप्तानी में 21 मैच जीते। कोहली की कप्तानी में भारत लगातार 19 मैचों से अजेय है। इससे पहले गावस्कर की कप्तानी में भारत 18 मैचों में अविजित रही। हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने दोनो पारियों में क्रमशः छह विकेट पर 687 तथा 4 विकेट पर 159 रन बनाए। बांग्लादेश पहली पारी में 388 तथा दूसरी पारी में 250 रन ही बना सकी।
7- जो रूट को इंग्लैण्ड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वे एलेस्टेयर कुक का स्थान लेंगे, जिन्होंने गत सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। बेन स्टोक्स को उपकप्तान बनाया गया है। रूट की कप्तानी में जुलाई में पहली बार इंग्लैण्ड की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला आयोजित होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page