Share

दिनांकः 16 फरवरी 2017
संदर्भ- 15 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (इसरो) ने श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से एक साथ 7 देशों के 104 सेटेलाइट छोड़कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकाॅर्ड रूस के नाम था। रूस ने 2014 में एक साथ 37 सेटेलाइट प्रक्षेपित किए थे। इसरो द्वारा छोड़े गए 104 सेटेलाइट में 3 भारत के थे। वहीं सर्वाधिक 96 अमेरिका के तथा इजराइल, कजाकिस्तान, नीदरलैण्ड, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के एक-एक सेटेलाइट सम्मिलित थे। इन सेटेलाइट्स को पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल (पीएसएलवी) द्वारा छोड़ा गया। यह राॅकेट 320 टन वजनी तथा 44.4 मीटर ऊंचा था। जिन सेटेलाइट का प्रक्षेपण किया गया उसमें कोटोर्सेन 2डी मुख्य था। 714 किलोग्राम वजनी सेटेलाइट धरती की हाइरेजूलेशन फोटोग्राफ भेजेगा। वहीं इसरो के दो एवं अन्य 101 नेनो सेटेलाइट्स का कुल वजन 664 किग्रा था। ये सेटेलाइट धु्रवीय एवं स्थैतिक कक्षा में 30 मिनट में स्थापित कर दिए गए। भारत द्वारा अब तक कुल 180 सेटेलाइट प्रक्षेपित किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 114 सेटेलाइट अमेरिका के हैं। इसरो ने व्यावासयिक शाखा अंतरिक्ष काॅरपोरेशन लिमिटेड के साथ 1999 में विदेशी सेटेलाइच लांचिंग का कार्य प्रारम्भ किया था। इसरो का वर्तमान अभियान इसरो चेयरमैन एएस किरण कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
2- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेर्रस ने फ्रांस के जीन पीयरे लैक्रोइक्स को संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों का शांतिदूत नियुक्त किया। जीन का कार्यकाल 1 अप्रैल को प्रारम्भ होगा तथा एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। वे लेक्रोइक्स हर्वे लैडसाॅस का स्थान लेंगे, जो गत छह वर्षों से इस पद पर थे। जीन का जन्म 2 मई 1960 को हुआ। वे 1993-95 तक फ्रांसीसी प्रधानमंत्री के तकनीकी सलाहकार रहे। गुटेर्रस ने राजनैतिक मामलों के अंडर सैक्रेटरी जेफरी फेल्टमैन, असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल फाॅर पीस बिल्डिंग सपोर्ट आॅस्कर फर्नांडिस और अंडर सेक्रेटरी फाॅर फील्ड सपोर्ट अतुल खरे का कार्यकाल 1 अप्रैल 2018 तक बढ़ा दिया।
3- आय से अधिक सम्पति के मामले में दोषी करार अन्नाद्रमुक महासिचव वीके शशिकला ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समर्पण के लिए समय दिए जाने से इनकार करने के बाद बेंगलुरू की अदालत में समर्पण कर दिया। वहां से उन्हें बेंगलुरू की सेंट्रल जेल भेजा गया।
4- बैंगलुरू में 14 फरवरी को प्रारम्भ हुए एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एरो इंडिया’ के दूसरे दिन रिलायंस इंडिया के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल उड़ाया। एयरो इंडिया के ग्यारहवें संस्करण में 109 देशों के डेलीगेशन, 279 विदेशी तथा 270 भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
5- फर्राटा किंग के नाम से प्रसिद्ध उसेन बोल्ट ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लेब्रोन जेम्स जैसे खिलाड़ियों को पछाड़कर 17वें लारेस विश्व पुरस्कार समारोह में ‘स्पोटर््स मैन आॅफ द ईयर’ का खिताब जीता। वे इससे पहले 2009, 2010 और 2013 में यह खिताब जीत चुके हैं। जिम्नास्ट सियोन बाइल्स को महिला वर्ग का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं तैराक माइकल फेलप्स को कमबैक आफ द ईयर, फार्मूला वन चैम्पियन निकी रोजबर्ग को ब्रेक थ्रू आफ द ईयर और इटली के बिट्रीस वियो को दिव्यांग श्रेणी का पुरस्कार मिला। लारेस पुरस्कार की शुरूआत 2000 में हुई थी।
6- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण का टाइम टेबल जारी किया। पहला मुकाबला 5 अप्रैल को तथा फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। 47 दिनों तक चलने वाली श्रृंखला में प्रत्येक टीम को 14 मैच खेलने होंगे। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी को होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page