Share

दिनांकः 17 फरवरी 2017
संदर्भ- 16 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- इदापड्डी पलानीसामी ने तमिलनाडू के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें 15 दिनों में सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। शशिकला को आय से अधिक सम्पति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पलानीसामी को विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल द्वारा उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया गया। पलानीसामी सलेम जिले के नेता है। वे चार बार विधायक तथा एक बार सांसद रहे हैं। उनके साथ तीस विधायकों ने मंत्री के तौर पर शपथ ली।
2- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध लेखक विकास स्वरूप कनाड़ा में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे। 1986 में भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश करने वाले स्वरूप को 2015 में विदेश मंत्रालय का अधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया था। विकास स्वरूप में अब तक तीन उपन्यास लिखे हैं। वर्ष 2003 में लंदन में पोस्टिंग के दौरान लिखा गया उनका उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ पर हाॅलीवुड फिल्म ‘स्लमडाॅम मिलेनियर’ बनी, जिसे आॅस्कर अवार्ड मिला। इस उपन्यास का 36 भाषााओं में अनुवाद किया गया तथा बीबीसी ने रेडियो ड्रामा बनाया। उन्होंने सिक्स सस्पेक्ट्स एवं द एक्सीडेंटल एप्रेंटिस जैसे दो उपन्यास भी लिखे हैं। भारत सरकार ने गोपाल बोगले को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया है।
3- पटियाला स्पेशल कोर्ट ने दिल्ली में 29 अक्टूबर 2005 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में फैसला सुनाया। ब्लास्ट के मुख्य आरोपी तारिक अहमद डार को दस साल कीी सजा सुनाई गई। वहीं मोहम्मद हुसैन फाजिल और मोहम्मद रफीक को बरी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 2005 में दीपावली से एक दिन पूर्व सीरियल बम ब्लास्ट हुए, जिनमें 60 से अधिक लोग मारे गए। इस मामले में आरोपी मानकार तारिक अहमद को जेल भेजा गया था। तारिक, कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा से अधिक समय पहले ही जेल में बिता चुके हैं।
4- आर्थिक स्वतंत्रता के एक वार्षिक सूचकांक में भारत 143वें स्थान पर रहा। इस सूचकांक में हांगकांग, सिंगापुर एवं न्यूजीलैण्ड शीर्ष पर हैं। यह सूचकांक अमेरिकी शोध संस्था ‘द हैरिटेज फाउण्डेशन’ की ओर से जारी किया गया है। भारत ने इस सूचकांक में 52.6 अंक प्राप्त किए हैं, जो कि गत वर्ष के मुकाबले 3.6 अंक कम है। भारत गत वर्ष इस सूची में 123वें नंबर पर था। इस सूची में अमेरिका 17वें, चीन 111वें, श्रीलंका 112वें, नेपाल 125वें, पाकिस्तान 141वें स्थान पर है।
5- हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक सुरेन्द्र वर्मा को उनके उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्ष: पद्मपंखुरी की धार से’ के लिए वर्ष 2016 का व्यास सम्मान दिया जाएगा। यह पुरस्कार के. के. बिरला फाउण्डेशन द्वारा दिया जाता है। इसमें साढ़े तीन लाख रूपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न सम्मिलित है। पुरस्कार समिति का गठन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डाॅ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में किया गया था। इस समिति ने उत्तरप्रदेश के झांसी में जन्मे वर्मा को 26वां व्यास सम्मान दिए जाने की घोषणा की। वर्मा का यह उपन्यास 2010 में प्रकाशित हुआ था। उल्लेखनीय है कि व्यास सम्मान की शुरूआत 1991 में हुई थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page