Share

झंवर ने दिया क्षेत्र के विकास का वचन

बीकानेर। कांग्रेस ही देश में विकास कार्य करवा सकती है। अभी तक जितनी भी गैर कांग्रेसी सरकार रही  है उसने जनता को गुमराह ही किया है। यह बात बीकानेर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने  शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान कही। झंवर ने शनिवार को गंगाशहर क्षेत्र के जम्भेश्वर मंदिर,हरिराम  मंदिर के पास,बान्दरा बास,कायम नगर रानीबाजार पट्टी पेडा,खान कॉलोनी,चोपडा कटला,कुचीलपुरा में  जनसंपर्क किया। इस दौरान झंवर ने कहा कि वे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीकानेर पूर्व का  क्षेत्र विकास से वंचित रहा है।
पॉश कॉलोनियां ही नहीं कच्ची बस्तियां भी विकास को तरस रही है। झंवर  ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिय संकल्पित है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा  की नीतियों के कारण युवा रोजगार से दूर है,भाजपा ने आमजन से कई वादे किये लेकिन जब उनको पूरा  करने का समय आया तो एक भी वादे नहीं निभाएं। बीकानेर की जनता से भाजपा की सरकार ने छीना  ही छीना है,दिया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि वे जनता को गुमराह करने की जगह साफ बात करना पंसद  करते हैं। आज जो कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है उसकी मदद करना उनका  कर्तव्य है। हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देंगे।
जगह जगह किया स्वागत
कांग्रेस प्रत्याशी झंवर ने जिन गली मौहल्लों में भी सम्पर्क किया। वहां की जनता ने गर्मजोशी से उनका  स्वागत किया। उन्होंने स्वागत के दौरान जनभावनाओं की कद्र करने का वचन भी दिया। जनसंपर्क  अभियान के दौरान संतश्री राजेन्द्रानंद जी महाराज,राजाराम,धनराज खींचड़,मोखराम धारणिया,बाबू  जयशंकर जोशी,नरेश पुगलिया,दिलीप बांठिया,दिनेश जोशी,गजेन्द्र सिंह सांखला,रूकमणी गहलोत,नेमजी  सोनी,प्रेम जोशी,नेक मोहम्मद,कादर खां भाटी,बुलाकी माली,मोहिन खांन,मुकेश शर्मा,सुनीता गौड़,एड  अनवर अली,शौकत खांन,कर्णसिंह,इकबाल,अजीज खांन,नूरदीन,प्रेम सिंह गोदारा,रामूराम,यूनूस  अली,मुख्तयार,मुबारक खान,जसवन्त विश्नोई,कन्हैयालाल बोथरा,आजम अली सहित अनेक कांग्रेसी  कार्यकर्ता शामिल थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page