Share

बीकनेर । हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा के दिन रावण परिवार का दहन धरणीधर खैल मैदान में हुआ। धरणीधर दशहरा कमेटी के प्रक्वता जितेन्द्र आचार्य ने बताया कि मंगलवार का दशहरा के दिन सम्पूर्ण रावण परिवार का दहन कार्यक्रम सायंकाल 5 बजे से शुरू हुआ।

_mps2111 _mps2116 _mps2120 _mps2125 _mps2128 _mps2133 _mps2137 _mps2142 _mps2148 _mps2159 _mps2165 _mps2189 _mps2198 _mps2205 _mps2206dsc_0004

दशहरा कमेटी के दुर्गाशंकर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी.एल. मेहरड़ा, साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी, भाजपा नेता महावीर रांका, स्वागत अध्यक्ष भाजयुमों नेता महेश सिंह पुरोहित, तथा कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान श्रीमति राधा देवी सियाग, नगर निगम उपमहापौर अशोक कुमार आचार्य, कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेश चुरा ने की। धरणीधर दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश आचार्य एवं आनन्द जोशी, राजेश चुरा, देवकिशन चाण्डक, उपमहापौर अशोक आचार्य, साहित्यकार मधु आचार्य द्वारा धरणीधर दशहरा कमेटी की तरफ से बीकानेर के जाने माने शिव उपासक पंडित नथमल जी पुरोहित, बीकानेर, प्रसिद्ध गायत्री उपासक पुजारी बाबा, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, वरिष्ठ समाजसेवी मनुकाका व्यास, बीकानेर उप-जिलाप्रमुख श्रीमति इन्दु देवी तर्ड, विश्व के जाने-माने वैज्ञानिक तथा उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थिति ग्लोकल विश्व विद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. ओम कुमार हर्ष का नागरिक अभिनंन्दन किया गया। धरणीधर दशहरा कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र आचार्य ने बताया कि इससे पूर्व सायंकाल 5 बजे से 6 बजे तक गणेश पूजन हुआ तथा 6 से 6.30 बजे तक नागरिक अभिनन्दन हुआ तथा 6.30 बजे से रावण परिवार के दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ।

promotion-banner-medai-04
धरणीधर खैल मैदान में इस बार रावण 90 फुट, कुम्भकरण एवं मेघनाथ 75-75 फुट तथा ताड़का 50 फुट तथा 40ग40 की लंका नगरी होगी। ताड़का का दहन 60 फुट ऊँचे रेतीले धोरे पर हुआ। रावण परिवार के समस्त पुतलों के हर अंग से रंग-बिरंगी रोशनियाँ निकली। लगातार 3 घण्टे आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ। लंका नगरी की रक्षा के लिए 51 ब्लेक केट कमाण्डो प्रतिकात्मक रूप से तैनात रहें।
इस अवसर पर रावण परिवार रावण परिवार के पुतले बनाने वाले सलीम एण्ड पार्टी का धरणीधर परिवार की ओर से रामकिशन आचार्य द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पेन्टर धर्मा एवं नाट्य कलाकर उदय व्यास के नेतृत्व में रामायण के विभिन्न पात्रों की झांकी निकाली। इस अवसर पर शहर के आस-पास इलाके के करीबन 30 हजार से अधिक पुरूषों-स्त्रियों एवं बच्चो ने कार्यक्रम को रूबरू देखा। फोटो दाऊ व्यास

About The Author

Share

You cannot copy content of this page