Share

कोई पिता इतना निर्दयी भी हो सकता है ये सोच कर भी इतना बुरा लग रहा है बच्चे भगवान् का रूप होते है लेकिन राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के फुतिया का थड़ बस्ती में एक बच्चे की पिता द्वारा बेरहमी से  पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हो कि एक पिता द्वारा बच्चे को झौपड़ी की छत से रस्सी द्वारा बांधकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है। बच्चे की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद आज सवेरे जब लोगों ने इस बारे में जन प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस बाल कल्याण समिति की टीम के साथ मौके पर पहुंची। बच्चों का पिता चैन सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस सरगर्मी से आरोपी चैनसिंह की तलाश कर रही है।

कोई पिता इतना निर्दयी भी हो सकता है ?

HELLO BIKANERさんの投稿 2018年1月30日(火)

उन्होंने मौके पर पहुंची देवगढ़ थाना पुलिस ने बताया चैन सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पीहर चली गई थी। वीडियो में जिन बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है। वह बच्चे चैन सिंह के हैं। उनमें तीन साल की एक बच्ची से भी मारपीट की गई है। बच्ची को भी बुरी तरह से पीटा गया है। चैन सिंह के पांच बच्चे बताए जा रहे हैं। पुलिस चैन सिंह और जिसने वीडियो बनाया उसकी भी तलाश कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page