ashok gahlot

ashok gahlot

Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आ सकते हैँ। सूत्रों के मुताबिक गहलोत बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के लोगों का संबोधित कर सकते हैं। बीकानेर पूर्व और पश्चिम के प्रताशियो के लिए गहोत बीकानेर आ रहे है। बताया जा रहा है जनसभा के बाद गहलोत बीकानेर कांग्रेस नेताओ के साथ एक बैठक लेंगे जिसमे गहलोत कांग्रेस प्रताशियो को जीत दिलवाने के लिए अपना मास्टर स्टॉक खेल सकते है ।

[yop_poll id=”1″]

शनिवार को गंगानगर में राहुल गांधी का कार्यक्रम है, जिसमें अशोक गहलोत भी रहेंगे। बीकानेर के कांग्रेस नेता गंगानगर से लौटते वक्त गहलोत को बीकानेर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में अशोक गहलोत का काफी क्रेज है। उनका बीकानेर में कार्यक्रम 28 नवंबर को तय होते होते रह गया।

[yop_poll id=”2″]

ऐसा माना जा रहा है कि यशपाल गहलोत के टिकट कटने की घटना से उपजे माली समाज के आक्रोश को देखते हुए उनका दौरा टाला गया था। बीकानेर के कांग्रेसी नेता यह समझााने में लगे हैं कि अब ऐसी कोई बात नहीं है।

गंगानगर के कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से वापस लौटते वक्त वह बीकानेर आ रहे हैं। यह जनसभा गंगाशहर के चौरडिय़ा चौक में होने वाली है। गंगाशहर में शाम 7 बजे बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से आमसभा रखी गयी है जिसको अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page