ashok gahlot

ashok gahlot

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। राजस्थान की दोनों पोलिटिकल पार्टिया आजकल बीकानेर की तरफ अपना जोर आजमा रही है पिछले गत महीनो में लगातार राज्य व केन्द्रीय नेताओं का बीकानेर में आना-जाना लगा ही रहता है। बीकानेर की जनता अब किसके साथ रहेगी ये तो आने वाले चुनाव परिणाम तय करेंगे। मुख्यमंत्री (Chief Minister) वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा के ठीक एक दिन बाद 8 सितम्बर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में होंगे।ये कार्यक्रम पहले तय हुआ था लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सरे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

वे वहां किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। यहां श्रीकोलायत के विधायक भंवरसिंह भाटी और राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी साथ रहेंगे। गहलोत के स्वागत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सहित बीकानेर में तैयारियां जोरो से चल रही है।

यह भी पढ़े : भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु प्रबंधन समिति की घोषणा, मेघवाल सह-संयोजक नियुक्त

वसुंधरा राजे जनता का भरोसा तोड़ने के लिए गौरव यात्रा नही पश्चाताप यात्रा निकाले – डॉ कल्ला

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page