Share

हैलो बीकानेर,(अविनाश आचार्य),चूरू। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में मूर्ति स्थापित करना हमारे संस्कारों व संस्कृति है कटारिया परिवार ने अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में नव निर्मित भवन व मूर्ति का अनावरण करवाने से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। हम भी ऐसा कार्य करे ताकि अपने माता पिता का नाम रोशन हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चूरू जिले के सीमावर्ती गांव गूदडवास सेहनसुर रामगढ़ शेखावाटी में स्वर्गीय श्रीमति अन्नोदेवी एवं स्वर्गीय रामदेवराम कटारिया की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित कटारिया सामुदायिक विकास भवन का उद्घाटन करने के बाद विशाल जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि यह आपका ओर मेरा सौभागय है कि हम इस पुण्य कार्य में भागीदार बने है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा है कि लोकतंत्र में नफरत न हो प्यार व प्रेम की राजनीति हो। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनाया ओर हमने सरकार चलाई लेकिन बदले की भावना से कार्य नही किया। मेरे शासन में चार साल लगातार अकाल पड़े तब वसुंधरा राजे कहती थी कि मुख्यमंत्री भीख का कटोरा लिए दिल्ली की सडक़ो पर भीख मांग रहा है लोग भूखे मरेंगे। अकाल से मौत होगी, मैने जवाब दिया कि मुझे खुशी है कि अपनी जनता के लिए मै भीख मांग कर जनता को भूखा नही सोने दूंगा और ईश्वर की कृपा रही कि न तो कोई भूखा सोया तथा ना ही मौत हुई। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मां बाप होती है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूल गए कि देश की आजादी कांग्रेस पार्टी की देन है इसलिए वो प्रधानमंत्री बने हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार बाडमेर में प्रधानमंत्री मोदी से पुन:रिफायनरी का शिलान्यास करवाकर गलत परम्परा कायम कर रही है राज्य सरकार हर कदम पर विफल रही है। इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महावीर प्रसाद कटारिया, नत्थूसिंह कटारिया, शिवचंद कटारिया व नरेन्द्र कटारिया द्वारा करवाऐं गए कटारिया सामुदायिक भवन व माता पिता की मूति स्थापित करने के लिए इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कटारिया परिवार का आभार व्यक्त किया। समारोह को पूर्व केन्दीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ.चन्द्रभान, पूर्व मंत्री अश्क अली टाक, पूर्व केन्दीय मंत्री महादेवसिंह खंडेला, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी सहित अनेक लोगो ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व रामगढ़ पहुंचने पर जनप्रिय नेता अशोक गहलोत का सादुलपुर कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा पूनियां, विरेन्द्र पूनियां, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सत्यपाल पांडिया, तुलसीराम शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, चिरंजीलाल अग्रवाल, सेवन स्टार के सम्पादक मदनमोहन आचार्य, अनिल शर्मा, सुनील पूनियां, रामनिवास पूनियां, सज्जन नाई, सुभाष नाई, सिद्धमुख कांग्रेसी नेता सीताराम प्रजापत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी अली शेर बडग़ुजर, पार्षद पवन सैनी, सतीश पूनियां, हैदर अली सहित सैंकड़ो कार्यकत्र्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page