Share

–  सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को आज एक होने की जरूरत :   कुलदीप व्यास ​

बीकानेर(हैलो बीकानेर न्यूज़)। शाकद्वीपीय ब्राह्मण गणगौर महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर प्रतियोगिता की विजेता राखी शर्मा रहीं। दूसरे स्थान पर पलक तथा तीसरे स्थान पर कोमल रहीं। समिति की ओर से स्थानीय शिवशक्ति भवन में गणगौर समारोह के तहत आयोजित यह गणगौर प्रतियोगिता अविवाहित युवतियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 12 प्रतिभागी थे। समारोह में गणगौर की काष्ठ प्रतिमा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया तो दूसरी ओर स्वयंसिद्धा के तहत हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समिति की ओर से युवकों की किशोर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता भी रखी गई। इस प्रतियोगिता में ब्ल्यू-बॉयज टीम विजेता रही। उपविजेता का खिताब रेड रोज को मिला। ब्लू बॉयज के कप्तान रौनक शर्मा और रेड रोज  कप्तान पंकज शर्मा को ट्राफी प्रदान की गई।

शुक्रवार को देर रात तक चले इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर सेटेलाइट कुलदीप व्यास का बीकानेर शाकद्वीपीय समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि कुलदीप व्यास ने इस मौके पर कहा कि समाज के होनहार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम शुरू करना आज की जरूरत है। आज से ही समाज के समृद्ध लोग यह संकल्प कर लें कि आर्थिक-संकट के कारण किसी भी योग्य युवा का भविष्य खतरे में नहीं पड़ जाए। व्यास ने बताया कि इस कार्य के लिए बगैर वापसी के उम्मीद के साथ योग्य युवाओं को आर्थिक सहयोग करने का काम हमने शुरू कर दिया है। व्यास ने कहा कि सिर्फ शाकद्वीपीय ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को आज एक होने की जरूरत है। अगर आज हम नहीं समझें तो ऐसा कल करना होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि समाज की प्रगति में अपना योगदान देने में पीछे नहीं रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरज के समाजसेवी घनश्यामदास सेवग ने समिति के किशोरी मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी को शिक्षा-सेमिनार जैसे आयोजन से जोडऩा चाहिए। आज के समय में स्कूली शिक्षा के अलावा भी युवाओं को सामाजिक-आर्थिक बदलावों का ज्ञान होना चाहिए।

गणगौर प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ.चेतना आचार्य ने कहा कि परंपरा और आधुनिकता में समन्वय बिठाते हुए समिति ने जिस तरह के नवाचार किए हैं, वे युगानुकूल है। निर्णायक ईशा अग्रवाल ने कहा कि समिति ने स्वयंसिद्धा और किशोरी मंडल के माध्यम से जिस तरह के कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं, वे हर समाज का अपनाने चाहिए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने बताया कि दस साल से चल रहा यह आयोजन बीकानेर की शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिलाओं की एकता और सक्रियता का प्रमाण है। इस मौके पद उन्होंने स्वयंसिद्धा और किशोरी मंडल के सदस्यों से भी परिचय करवाया।

इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल्पना शर्मा विकास शर्मा, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, दीपशिखा शर्मा के निर्देशन में समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोनू और मानवी ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। सिद्धि, अवनी, भव्या, गर्विता, उर्वशी, देविका, ईशा, माही, सोनाली, अक्षरा, हरिप्रिया ने चिरमी नृत्य प्रस्तुत किया। गणगौर नृत्य मनीषा, नेहा, गोपिका, शोभना, मुस्कान, ग्रेसी, तृप्ति, प्रिंसी ने प्रस्तुत किया। रानी व प्रिंसी ने कपल डांस किया। सोल्जर  डांस तमन्ना, अंकिता, प्रिशिता, प्रतीक्षा, योगिता, सौरम, स्नेहा, कृतिका, निकिता, जागृति, जिज्ञासा, मोनिशा, योगितास, सोनू, पूजा, विनीता, मानवी ने प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। गर्वित ने कविता प्रस्तुत की। वीणा शर्मा, उमा भोजक, डॉली शर्मा, नीतू शर्मा, रेखा शर्मा, गुलाब शर्मा, सरला सेवग, ललिता शर्मा, चंद्रकला, शीला शर्मा ने वरिष्ठजन सम्मान के तहत समाज की वयोवृद्ध महिला रतनीदेवी व दुर्गादेवी को सम्मानित किया। इस मौके पर शैक्षणिक प्रतिभा पलक शर्मा का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक संतोष कुमार नायक, गणगौर प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ.चेतना आचार्य और ईशा अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने किया। आभार ज्ञानवती शर्मा ने ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने भागीदारी की। कन्हैयालाल सेवग, बजरंगलाल मास्टरजी, बलदेव शर्मा, आर.के.शर्मा, डॉ.मुरारी शर्मा, विजयशंकर शर्मा, सत्यदीप शर्मा, संजय शर्मा, गोपालकृष्ण शर्मा, श्रीलाल सेवग, विनोद शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, प्रहलाददास सेवग, पत्रकार श्याम शर्र्मा, मरुश्री सत्येन्द्र शर्मा, श्रीराम शर्मा, राकेश शर्मा, अजय सेवग, अश्विनी शर्मा, शंकर सेवग, शिवरतन सेवग, ऋषिराज शर्मा, मनमोहन शर्मा, गोपाल सेवग, मनोज शर्मा, सतीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page