Share
बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में आज सरकारी स्कूल से घर जाते हुई दो छात्राओं व एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक बालिका की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी 2 बालिका की हालत नाजुक है। पीबीएम पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी से मिली जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जाते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में मोनिका पुत्री रामूराम उम्र10 वर्ष, भानीसिंह 14 वर्ष,  उर्मिला पुत्री रजीराम उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप स घायल हो गई। तीनों को पीबीएम में भर्ती कराय गया। जहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। वहीं अन्य दो की हालत गंभीर है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page