Share

मुंबई। वेश्या व्यवसाय का पर्दाफाश हुआ है, महाराष्ट्र के पालघर में वेश्या व्यवसाय को पकडऩे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोशल मीडिया एप वॉट्सअप के जरिए पैसों का लालच देकर महिलाओं से वेश्या व्यावसाय करवाया जाता था। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर इस वेश्या व्यवसाय का भंडाफोड किया है। इसमें पुलिस ने 4 विवाहिता महिला और एक महिला दलाल को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

इस वेश्या व्यवसाय को चलाने के लिए एजेंट महिला ने सोशल मीडिया एप वॉट्सअप का ग्रुप तैयार किया हुआ था। इस ग्रुप में अविवाहित पुरूषों को महिलाओं के फोटो भेजकर आकर्षित करती थी। पालघर पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह ने इसकी सूचना मिली तो पुलिस उपनिरीक्षक मल्हार थोरात और सहायक उपपुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र शिवदे ने विशेष टीम तैयार की और पुलिस मित्र की सहायता से फर्जी ग्राहक तैयार कर नालासोपारा में जाल बिछाया गया।

महिला का डेढ़ हजार और एजेंट महिला का एक हजार रुपए कीमत वॉट्सअप के जरिए तय की गई। लेकिन महिला वॉटसअप के जरिए जगह की जानकारी नहीं दे रही थी। एजेंट महिला बार बार स्थान बदल रही थी। लेकिन पुलिस की महिला की गतिविधि पर पूरी नजर थी। आखिरकार नालासोपारा स्थित रॉयल होटल के पास खाली मैदान में मिलने का तय हुआ। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर महिला और एजेंट महिला को रंगेहाथ पकड़ा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page