Share

बीकानेर। बीकानेर में 22 जून को सांय 8 बजे मोहता सराय कॉलोनी में स्व. अशोक जोशी की 16 वी पुण्यतिथि पर संगीत मय व भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। स्व. अशोक जोशी के पुत्र अमित जोशी ने बताया की इस संगीत मय व भक्तिमय भजन संध्या कार्यक्रम में बीकानेर के पुखराज शर्मा, बीकानेर के नवीन आचार्य, जयपुर से लक्ष्मी राणा, पंजाब से मोहित नामदेव व बीकानेर के द वॉइस इंडिया फेम मुकेश चांवरियां अपनी प्रस्तुति देंगे वही तबले पर ताहिर हुसैन व ऑर्गन पर असद अली उनका साथ देंगे।

जोशी ने बताया की स्व. अशोक जोशी का संगीत से गेहरा लगाव था वो लम्बे समय तक मशहूर टिप्स कम्पनी के लिए बॉलीवुड सितारों के इंटरव्यू व स्क्रिप्ट लेखन का काम करते थे। स्व. अशोक जोशी की याद में लगातार छठी बार इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page