Share

हैलो बीकानेर, | अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अपनाघर घर आश्रम में रह रहे आवासियों की सेवा एवं यहाँ की जाने वाली प्रभु सेवा का लाभ लेने भारत देश के अनेक नागरिक अपनाघर आश्रम को देखने आते है सामान्य नागरिक से लेकर सामाजिक, धार्मिक, राजनेतिक एवं प्रशासनिक वर्ग के सभी व्यक्ति प्रभु सेवा का लाभ उठाने आते है और इसी क्रम में आज अपर मण्डल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) जी.एस.भावरिया भी अपने आपको अपनाघर आश्रम में आने से रोक नहीं पाए और यहाँ आवास कर रहे आवासियों की कुशलक्षेम जानीं और अपने हाथों से भोजन खिलाया |

जी.एस.भावरिया ने आश्रम का संचालन करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्मिकों की सेवादारी की प्रशंशा करते हुए भाव विभोर हो गए और प्रभु से सबके कुशल मंगल रहने की कामना की और अपनाघर आश्रम को साक्षात प्रभु का मंदिर का रूप बताया |

अपनाघर आश्रम के पदाधिकारी नरेश मित्तल ने आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत करवाते हुए बताया कि अपनाघर आश्रम द्वारा जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एन्क्लेव कोलोनी में एक वृद्धाश्रम भी संचालित किया जा रहा है और आज वर्तमान में रानीबाजार और जयपुर रोड के आश्रम में 270 प्रभुजी सेवा लाभ ले रहे है |

About The Author

Share

You cannot copy content of this page