Share

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव 2019 के अन्तर्गत आज वार्ड नम्बर 57 से भारतीय जनता पार्टी के पार्ष प्रत्याशी प्रदीप उपाध्याय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

वार्ड 57 के धर्मनगर द्वार के अंदर इस मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा) बीकानेर के विजय आचार्य के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर वार्ड वासीयों की शानदार उपस्थिति रही। राजस्थान महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी आरती आचार्य भी इस मौके पर उपस्थित होकर कार्यकताओं का जोश बढ़ाया।


इस अवसर पर भाजपा के चन्द्र मोहन जोशी, जयकिशन विश्नोई, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, ओम जी सुथार, नृसिंह सुथार, चेतन सुथार, राजकुमार स्वामी, गौरीशंकर पंवार, किशनलाल उपाध्याय, राजा सेवग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व वार्ड वासियों ने प्रदीप उपाध्याय जीत की कामना की।

HELLO BIKANER ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶುಕ್ರವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 8, 2019

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page