hello bikaner

hello bikaner

Share

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव में महापौर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। इसीलिए दोनों ही प्रमुख पार्टीयों की नजर महिला प्रत्याशीयों पर सबसे ज्यादा टीकी हुई है। भाजपा ने 20 से अधिक महिलाओं को मौका दिया है। सोशल मीडिया पर वार्ड नम्बर 73 से भाजपा प्रत्याशी आरती आचार्य को टिकट मिलने के साथ-साथ महापौर बनने की अग्रिम बधाई दी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वार्ड 64 से भाजपा महिला प्रत्याशी मीना आसोपा को भी महापौर बनने की अग्रिम बधाई दी जा रही है।

हम आपको बता दें कि आरती आचार्य राजस्थान की महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी है तो मीना आसोपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की प्रदेश प्रकल्प प्रमुख है। दोनों ही बीकानेर नगर निगम चुनाव में महापौर की दावेदार बताई जा ही है इसलिए लिए सोशल मीडिया पर इन्हें लोगों द्वारा पार्षद का टिकट मिलने पर महापौर की अग्रिम बधाई दी जा रही है। जबकि अभी तो निगम चुनाव १६ नवंबर को होंगे फिर चुनाव के परिणाम आऐंगे उसके बाद महापौर की प्रक्रिया शुरू होगी।

बीकानेर : भाजपा ने जारी की 80 वार्डों की सूची

वार्ड नं 73 जो कि मेरा स्वयं का वार्ड है वहां से भाजपा का उम्मीदवार आरती जी आचार्य को बनाया गया है पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए हम आरती जी के साथ है सभी वार्डवासियों से अपील आरती जी को वोट एवं समर्थन देवे

Malchand Suthar ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 3, 2019

बीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा के इन दिग्गज नेताओं को नहीं मिली टिकट !

 

वार्ड नंबर 64 से भाजपा से उम्मीदवार डॉ मीना आसोपा जी को ढेर सारी शुभकामनाएंमहापौर बनने हेतु अग्रिम बधाईसुनील तावणीयाजिला सयोंजकबेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ प्रकल्पदेहात भाजपा,बीकानेर

Sunil Tawnia ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 3, 2019

मीना आसोपा का विरोध…


बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 64 के लिए मीना आसोपा का कुछ लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा लोगों ने कहा था कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है अगर मीना आसोपा को टिकट मिलता है ता हमे उसकी जमानत जब्त करवा देगें।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page