Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। बीकानेर में मातृशक्ति की विशाल रैली गौवंश को बचाने के लिये हजारो की संख्या में गौ-भक्त गोपाल गहलोत के नेतृत्व में नारी शक्ति रतनबिहारी पार्क से बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुँची। एक ही रंग की साड़ी में बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर पूरा इतना सुंदर जगमगाया की देखने के लिए शहर के काफी संख्या में लोग पहुँच। हिन्दू मुस्लिम ओर हर समाज की नारी ने गौ माता के लिए एक सुर में सरकार और प्रशासन से शहर में घूम रही गाय माता के गोशाला खुलवाने की मांग की जिससे पूरा प्रशासन सख्ताई में आ गया। महिलाओं ने गाय माता को बचाने का आह्वान करते हुए इसे लेकर राज्य सरकार और प्रशासन के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उधर, आंदोलन को सफल बनाने के लिए संत समुदाय भी जुडऩे लगा है। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय ने भी गौवंश के मुद्दे पर धरनास्थल पर प्रतिदिन रोजा रखने का निर्णय किया है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने बुधवार को इसकी घोषणा की। पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने बताया कि दो फरवरी से प्रतिदिन धरनास्थल पर पांच या इससे अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे। पूर्व न्यास अध्यक्ष ने ‘अभय इंडिया’ को बताया कि पहले दिन वो खुद धरनास्थल पर रोजा रखकर इस अभियान की शुरूआत करेंगे। मुस्लिम दो रोज की नमाज भी वहीं पढ़ेंगे। आगामी 12 फरवरी से बीकानेर के रामदेव नगर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो रही है। वहां वे श्रद्धालुओं से गौवंश के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन में जुडऩे का आह्वान करेंगे।

उधर, कलक्ट्रेट के समक्ष धरना 15वें दिन भी जारी रहा। सभा को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि इस धरने के समर्थन में आज हमें हजारों मातृ शक्ति का आशीर्वाद मिला है। संसार में ईश्वर के बाद सबसे बड़ा दर्जा मां का होता है, बीकानेर के इतिहास में गौसंरक्षण मुद्दे पर इतनी बड़ी रैली कभी नहीं हुई थी। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस गौमाता के नाम पर पूरे प्रदेश से अपार जनादेश लिया लेकिन आज तक गौवंश दर-दर की ठोकरें खा रहा है। राजे ने पिछले चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में भी हर शहर सहित पंचायत स्तर भी नंदी गौशाला खोलने का वादा किया था, लेकिन वो वादा भूल गई।
प्रवक्ता फिरोज भाटी के अनुसार सभा में पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, शशिकांत शर्मा, आनन्द सिंह सोढ़ा, प्रदेष सचिव राजकुमार किराडू, हाजी जियाउर रहमान, गजेन्द्र सिंह सांखला, सुमन सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य साजिद सुलेमानी, मूलचंद गुर्जर, बलराम नायक, एडवोकेट जितेन्द्र नायक, प्रेम पंवार, हाजिर खान, एजाज पठान, मुनीर कुरैशी, पार्षद नंदलाल जावा, पार्षद मनोज नायक, राजू देवी व्यास, आशा स्वामी, गोदावरी धवल, सन्तोष देवी, शर्मिला पंचारिया, सुनील सांखला, पांचीलाल गहलोत, पूनमचंद पंवार, अरविन्द चौधरी, राजू पंडित, कामराज गोयल, एन.डी. कादरी, जाकिर पठान, मुमताज शेख, इन्द्रिरा मेहरा, शिवशंकर स्वामी, शिव गहलोत, कमल किशोर साध, इन्द्रचंद जैन, डॉ. पी. के. सरीन, नारायण जैन, चित्रेश गहलोत, संजय चौधरी, राहुल जादूसंगत, खेमचंद तेजी, जयदीपसिंह जावा, मनोज चौधरी, अहमद अली भाटी, एडवोकेट जीतू सेवग, श्रीलाल व्यास, नायक क्रांति मंच अध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक, पूर्व पार्षद हेमेन्द्र भाटी, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़, मुमताज बानो, राज भटनागर, सरला गोयल, ममता सोनी, पुष्पा उपाध्याय, रमजान कच्छावा, मगन लाल पाणेचा, लखूराम गहलोत, कुलदीप तंवर, राजकुमार गुप्ता, पाबुराम नायक, प्रेमलता राठौड़, पार्षद नंदू गहलोत, पार्षद शहाबुदीन भुट्टा, अरविन्द मिढढा, एडवोकेट नितिन मारू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साभार : अभय इंडिया डॉट कॉम

About The Author

Share

You cannot copy content of this page