Share

सलमान खान को देश का ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ कहा जाता है लेकिन ये ताज उनके सिर से जल्द छिनने वाला है। सलमान को लड़की जो मिल गई है। उनके फैंस ये जवाब सुनने के लिए सालों से इंतजार कर रहे थे और आखिर में सलमान ने खुद ये कह ही दिया। उन्होंने खुद ट्विटर पर ऐलान किया है कि उन्हें लड़की मिल गई है।

दरअसल सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे लड़की मिल गई है।’ उन्होंने लड़की का नाम जाहिर नहीं किया है, इसलिए फैंस में बेसब्री बढ़ रही है। अब इस ट्वीट के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें ये लड़की शादी के लिए मिली है। सलमान खान की शादी फैंस के लिए किसी राष्ट्रीय मुद्दे से कम नहीं है। 52 साल के सलमान के अफेयर तो कई लड़कियों से रहे, लेकिन कोई उनकी जीवन संगिनी नहीं बन पाई।

सलमान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा कि वो अब चैन से सो सकते हैं।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page