Share
बीकानेर। राजस्थान में वर्तमान भाजपा सरकार पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश संगठन द्वारा तैयार “जनता का आरोप” पत्र जारी किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आरोप पत्र जारी करते हुवे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल भावनाओ के साथ खेलते हुए शासन करती है उसका विकास से दूर-दूर तक कोई वास्ता नही क्योकि उनके पास विकास का कोई विजन ही नही है।
[yop_poll id=”1″]
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के लिए कई योजनाएं दी उनको ठंडे बस्ते में डालकर बीकानेर का विकास अवरुद्ध करने का कार्य किया तकनीकी विश्विद्यालय इसका जीता जागता उदाहरण है आज 5 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया आज उस पर कोई रोक नही होती तो एक बेच निकल जाता इसके अलावा अनेको उदहारण है जो कि साबित करता है कि भाजपा की वसुंधरा सरकार केवल दिखावे में 5 साल निकाल दिए।
[yop_poll id=”2″]
कांग्रेस प्रत्याशी कल्ला बोले कि 5 साल तक विफलता की प्रतिमूर्ति बन चुकी इस भाजपा सरकार ने सिर्फ खोखले वादे किए डॉ कल्ला ने कहा कि अपने घोषणा पत्र पर जो सरकार अमल नही कर सके उसकी नियति की खोट का पता चल जाता है प्रतिवर्ष 3 लाख नौकरियां देने वाली सरकार ने रोजगार छीनने का कार्य किया इसके अलावा बरसिंहसर लिग्नाइट परियोजनक विस्तार पूर्व अशोक गहलोत सरकार ने जारी किया उसको भी रोक दिया, रियासतकालीन सरकारी प्रेस को बीकानेर से बाहर कर दिया, पूरे राज्य में 16000 स्कूले बैंड की जिसमे बीकानेर की 150 से अधिक स्कूले चपेट में आई यह सरकार राज्य की जनता के साथ खासतौर से बीकानेर के हितों पर कुठाराघात करने का कार्य किया एमजीएसयू विश्विद्यालय को संगठक कॉलेज देने का वादा भी घोषणा पत्र मे था उसको भी पूरा नही किया।
प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 सालों में जनता को ठगने का कार्य किया उसके शासन में हर वर्ग को शोषण का शिकार होना पड़ा। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा स्थानीय निकायों को कमजोर करने का कार्य किया जिसमे सबसे ज्यादा बीकानेर नगर निगम को नुकसान हुआ। आरोप पत्र विमोचन अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, जितेंद्र सिंह रायसर, महेंद्र आचार्य, प्रवक्ता नितिन वत्सस, महासचिव ललित तेजस्वी, एसी एसटी अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमजद अब्बासी, किशन पवांर, अशोक कल्ला, सरस्वती लेघा, कार्यालय प्रभारी श्रीलाल, देवेन्द बिस्सा, मनी महाराज बिस्सा, मुमताज़ शेख सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page