Share

बाबा रामदेव जन-जन की आस्था के प्रतीक : सामसुखा

हैलो बीकानेर। जात-पात व ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर रखने वाले, नशे के प्रबल विरोधी तथा दीन-दुखियों के दुख हरने वाले बाबा रामदेव जन-जन की आस्था के प्रतीक हैं। यह बात शुक्रवार को समाजसेवी लूणकरण सामसुखा ने रुणेचा धाम में नवनिर्मित धर्मशाला के उद्घाटन अवसर पर कही। मस्त मंडल सेवा संस्था के देवेन्द्र बैद ने बताया कि सामसुखा परिवार द्वारा निर्मित बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट के नाम से रामदेवरा में एक धर्मशाला का निर्माण किया गया है जिसका संचालन मस्त मंडल सेवा संस्था द्वारा किया जाएगा। बैद ने बताया कि धर्मशाला के उद्घाटन गंगाशहर के लूणकरण सामसुखा, जोधपुर के गणपत लोढा, नन्दकिशोर मालाणी, नगर विकास न्यास बीकानेर अध्यक्ष महावीर रांका, उद्योगपति बसंत नौलखा, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी तथा मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू ने किया। बैद ने बताया कि शुभारम्भ से पूर्व हवन व पूजन किया गया तथा बाबा की जोत के साथ आरती की गई। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया।

यात्रियों को मिले सुविधा

मस्त मंडल के अरिहन्त नाहटा ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर से करीब आधा किमी दूरी पर स्थित इस धर्मशाला में 16 वातानुकूलित कमरे हैं तथा भोजनशाला की भी सुविधा भी उपलब्ध है। नाहटा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सामसुखा परिवार द्वारा निर्मित इस धर्मशाला के निर्माण में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगा।

यह बने आयोजन का हिस्सा

हनुमान रांका, मूलचन्द सामसुखा, जतन सामसुखा, भंवर सेठिया, मनेज सेठिया, गणेश बोथरा, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, कुलदीप यादव, शेखर आचार्य, पवन महनोत, विक्की गहलोत, प्रणव भोजक, हुलासमल बैद, किशोर भंसाली, राजकरण सोनी, चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, श्याम भाटी, सुशील सेठिया, सम्पत सांड, गौरीशंकर सुथार, कमल बोथरा, मोती चौपड़ा, संतोष बोथरा, डूंगर मारु, सुरेश मारु, गौरीशंकर उपाध्याय तथा देवाराम कुम्हार सहित अनेकजन शामिल रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page