Share

नई दिल्ली। राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ को फिल्म जगत के सबसे बड़े पुरस्कार ‘ऑस्कर’ के लिए इस वर्ष प्रवेश मिला है। अभिनेता ने आज ट्वीट कर फिल्म की टीम को मुबारकबाद दी है। यह फिल्म मध्यम वर्ग के परिवार में जन्मे न्यूटन कुमार उर्फ नूतन कुमार की कहानी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा,“ मुझे इस बात को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए न्यूटन को आधिकारिक रूप से प्रवेश मिला है। न्यूटन टीम को बधाई।” न्यूटन फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म श्रेणी में नामित किया गया है। राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव ने इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभायी हैं। यह फिल्म आज ही करीब 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक अमित मसुरकर ने किया है। निर्देशक ने बॉलीवुड की मसाला फिल्मों से अलग हटकर फिल्म में कड़वी सच्चाई को पेश किया है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page