Share

हैलो बीकानेर। शुक्रवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में जिन 292 जनों को प्लॉट दिए जाने हैं उनके लिए भूखंड का मुआयना किया गया। प्रथम चरण में मुरलीधर में ही भूखंड दिए जाएंगे उसके बाद हरोलाई हनुमान मंदिर के पास अथवा मोहता सराय में दिए जाने प्रस्तावित हैं। न्यास सचिव आर.के. जायसवाल ने बताया कि  शुक्रवार को पार्कों में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया जिनमें जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र के लगभग पांच पार्कों में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी जोन उमंग राजवंशी, राजेन्द्र सहारण, कल्पना सूत्रकार तथा समुद्र सिंह सहित न्यास अधिकारी उपस्थित रहे।

हैलो बीकानेर न्यूज़ देखे…..

Hello Bikaner News 27.10.2017

Hello Bikaner New 27.10.2017Rajesh Chhangani

HELLO BIKANERさんの投稿 2017年10月27日(金)

About The Author

Share

You cannot copy content of this page