Share

हैलो बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग शर्मा द्वारा बीकानेर शहर जिला संयोजक पद पर के के शर्मा को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश चेलावत द्वारा जारी परिपत्र मिलने के बाद बीकानेर भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा के के शर्मा को बधाई प्रेषित की गई है। के के शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, पुर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक गोपाल जोशी, पुर्व सरपंच रामकिशन आचार्य तथा यूआईटी चैयरमैन महावीर रांका का आभार जताया है ।

उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीकानेर देहात प्रभारी शोभा सारस्वत, बीकानेर व्यापार मंडल के मक्खन अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भागीरथ मूंड तथा समाजसेवी भैरुंरतन जस्सू ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page