Share

– शाकद्वीपीय गणगौर समिति की ओर से आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुतियां

gangor1 gangor2 gangor3 gangor4

हैलो बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला गणगौर समिति की ओर से मंगलवार को गणगौर महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भुजिया बाजार स्थित रिगतमल भैरव मंदिर से गवरजा की सवारी से हुई। शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए यह सवारी शिवशक्ति भवन पहुंची। गवरजा का जगह-जगह पूजन-अभिनंदन किया गया। शाम को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणगौर प्रतियोगिता हुई। शिवशक्ति भवन में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता पूव महापौर भवानीशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा विशिष्ट अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा और बीएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट तनुश्री पारीक ने शिरकत की। गणगौर प्रतियोगिता के निर्णायक इंग्लिश गुरु किशोरसिंह राजपुरोहित व उर्दू रचनाकार श्रीमती सीमा भाटी थीं। प्रतियोगिता में 11 युवतियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में कृतिका शर्मा विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर गंगा शर्मा तथा तीसरे स्थान पर सोनू शर्मा रहीं।

इससे पूर्व टैलेंट शो में काजल, वर्षा, सृष्टि, जीविका व सुहानी ने रोमांचकारी साहसी करतब प्रस्तुत किए। सोलो डांस कृष्णा, पलक, तनु, निकिता, भावना, सरिता, चिन्मया व इशिका ने प्रस्तुत किए। डुएट-डांस की प्रस्तुति खूशबू व कोमल तथा दीपशिखा व प्रिंसी ने दी।
समृह नृत्य ‘घुड़लाÓ खुशी, गरिमा, लावण्या, गुनगुन, मोहिता, ईशा, वैरोणिका, सोनाली, बिट्टू, निशिता, जेसिका, उमा, राखी, वंशिका, स्वाति, गीतिका ने प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस ‘माइकल जैक्सनÓ मोनिशा, योगिता, तृप्ति, रेणुका, सौरम, अंकिता, देवयानी ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य ‘गोरबंधÓ जागृति, मानसी, मोनालिसा, प्रिंसी, महक, हिमांशी, मानवी, शोभना, निहारिका, एकता, स्नेहा, अंजली, शिवांगी, जूही, प्रतीक्षा, योगिता ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य ‘गणगौरÓ सोनू, मधु, सरिता, दामिनी, मंगला ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य ‘चिरमीÓ देविका, गुनगुन, माही, भव्या, लक्षिता, उर्वशी, गर्विता, लावण्या, राजश्री प्रस्तुत किया। समूह नृत्य ‘मांÓ जागृति, मानसी, मोनालिसा, पूजा, विनीता, रीतिका, तमन्ना, सौम्या, भावना ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर समाज की दो बजुर्ग महिला अंबा देवी व सुशीलादेवी को सम्मानित किया गया। शाकद्वीपीय किशोरी मंडल ने ‘हां अंधेरा, आज हम तो जीत लेंगेÓ गीत पर कंपोजिशन प्रस्तुत की। गणगौर के विदाई गीत ‘यूं ना जाओ ओ गवरजा…Ó की नृत्य प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने किया। आभार समिति की उपाध्यक्ष ज्ञानवती शर्मा ने जताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि महिलाओं की सक्रियता को देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर समाज का विकास करने का आह्वान किया। बीएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट तनुश्री पारीक ने किशोरी मंडल के गठन की सराहना करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि जो विषय आज राष्ट्रीय स्तर पर विचारणीय है, उस दिशा में मेरे शहर में ठोस प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि आज जब आधुनिकता की अंधी दौड़ है, वहां गणगौर जैसे लोक-परंपरा से जुड़े उत्सव के माध्यम से सभी को जोडऩे का प्रयास स्तुत्य है। पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि किशोरी मंडल के माध्यम से समाज को एक नई लीडरशिप मिलेगी जिससे समाज उन्नति के पथ पर बढ़ेगा।
इस मौके पर बजरंगलाल शर्मा, आर.के.शर्मा, महेश भोजक, मनोज शर्मा, शंकर सेवग, शिवरतन सेवग, अनिल शर्मा, विकास शर्मा, मनीष शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page