Share

बीकानेर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एक दिन के अंतराल के बाद शनिवार को पुन: बीकानेर आए हैं। वे यहां सुबह राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के आवास गए और वहां उन्होंने डूडी के चाचा पुरखाराम डूडी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि देकर उनके निधन पर संवेदना जताते हुए परिवार को ढाढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ बीकानेर पश्चिम क्षेत्र से विधायक डा. गोपाल कृष्ण जोशी, शहर बीजेपी के अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश आचार्य, मेयर नारायण चोपड़ा, कांग्रेस नेता शशि शर्मा, बीजेपी नेता दीपक पारीक सहित अनेक मौजूद रहे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के शनिवार को बीकानेर आगमन पर सर्किट हाऊस में भाजयुमो जि़लाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजयुमो पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस स्वागत में महामंत्री मोहन सिंह पड़ीहार, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष सोनी, अंकुर नागपाल, इमरान कय़ामखनी, मंत्री विष्णु साध, ओमदीप शर्मा, सुभाष बाल्मीकी, मंडल अध्यक्ष तरुण भादाणी, दिग्विजय पांडे, शिवरत्न प्रजापत, कर्तिक श्रीमाली उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page