Share

हैलो बीकानेर,। आज जिला देहात कांग्रेस कमेटी बीकानेर की मासिक मीटींग देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में हुई। मीटींग का आगाज मंच सचालक मार्शल प्रहलादसिंह,ने वन्देमातरम राष्ट्र गायन से किया। तत्पश्चात विगत मीटींग के कार्यवृत की पुष्टी की गई तथा उपस्थित किसान व कांग्रेसजनों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मेे व्याप्त समस्याओं के प्रस्ताव व सुझाव मांगंे गए।
इस अवसर पर गहलोत ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं नोखा के लोकप्रिय विधायक श्री रामेश्वरलाल डूडी जी आगामी 1 जूलाई 2017 को अपने जन्मदिन पर जयपुर स्थित 380, सिविल लाइन उनके सरकारी निवास पर किसानों की मांगो के समर्थन में उपवास रखेगे।
गहलोत ने बताया कि उपवास महात्मा गांधी जी के सत्याग्रह पथ का सशक्त कदम है। इसलिए वे उपवास रखकर केन्द्र व प्रदेश की सरकारांे के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना करेगे।

www21

ताकि सरकार किसानों की मांगो का समाधान करे। प्रदेश का किसान सिंचाई, पानी, बिजली, कृषि व फसल ऋण की माफी, फसल बीमा, फसल खराबे का मुआवजा, कृषि उत्पादों की उचित समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद और लागत पर लाभांश आदि मांगो को लेकर पूरे प्रदेश तथा देश में आन्दोलनरत है। भाजपा सरकारें किसान पर गोली बरसा रही है, देश में किसान हताश व परेशान होकर लगातर आत्माहत्या कर रहे है। हम सब किसान है और किसान के दर्द को महसूस करते है। अन्नदाता के मान-सम्मान व उन्नति के लिए कांग्रेस सदैव संधर्षशील रही है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो किसानों को अपने एजेन्डे में प्रथम स्थान पर रखती है। भाजपा के एजेन्डे में किसान के लिए कोई स्थान ही नही है। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में किसानों के हित में सदैव पूरी मजबूती से खडी़ है।
गहलोत ने डूडी जी के इस उपवास कार्यक्रम में बीकानेर सम्भाग के किसान व कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि आगामी 1 जूलाई 2017 को उपवास कार्यक्रम में किसान व कांग्रेसजन अधिकाधिक संख्या में पहॅुचे। मीटीग का समापन राष्ट्र गायन जन गण मन से किया।
देहात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन नंे बताया कि इस अवसर पर
उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, हनुमान चौधरी, मोहनलाल कप्तान, रामेश्वरलाल जाखड़, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश खीचड़, महासचिव विमल भाटी, नोपाराम जाखड़, अब्दुल मुस्तफा(गाणूखा), नारायणराम खिलेरी, युनूसखां, सचिव लक्ष्मणराम खिलेरी, केसरराम, बजरग सायच, पूनमचन्द भाम्भू, ओमप्रकाश मेधवाल, गिरधारीराम प्रजापत, रत्तीराम, जी.प.स. हरीराम बाना, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम, का.का.सदस्य. राजेश शर्मा, मालाराम, सहीराम सीगड़, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड ,मनोज मूड, सेवादल मुख्य संगठक प्रभूदयाल आचार्य, प्रेमलता राठौड़, अल्प.अध्यक्ष अकरमसम्मा, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जूनराम कुकणा, धाई देवी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमाबारूपाल, प्रदेश महिला महासचिव सरोज सरगरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनिता, उपप्रधान याकूब अली, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, पूर्व वि.स.अध्यक्ष आजम अली, महासचिव बीरबल धेडू, रधूपतिसिंह, श्रवण कुमार गाट, तारीफ, मनोज, अलीसेर, धर्माराम, मनोहरसिंह, पूनमचन्द, सुनिल, चम्पालाल बारूपाल, अनिल गहलोत, श्याम बीठनोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page